Shweta Singh Case: ट्विशा शर्मा केस के बाद अब उत्तर प्रेदश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में 29 साल की नई दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. यहां सोमवार की सुबह श्वेता सिंह का शव ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. श्वेता के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने पति समेत 5 ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
शनिवार रात को मायके से वापस आई थी श्वेता
श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर 2025 को काशी विहार निवासी शिवम सिंह उर्फ भूपेंद्र सिंह नाम के एक युवक से हुई थी. श्वेता का पति एक लैब में काम करता है. वहीं मां सविता सिंह एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं. जिन्हें देखने के लिए शनिवार रात को श्वेता मायके आई हुई थी और फिर ससुराल लौट गई. सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मायके वालों को फोन आया कि श्वेता ने फांसी लगा ली है. भाई ने बताया कि जब वह श्वेता के ससुराल पहुंचा, तब तक ससुराल वाले उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर लेकर जा चुके थे.
दहेज की रखी गई थी मांग
श्वेता तीन बहनों में सबसे छोटी थी, परिवार उसे काफी ज्यादा प्यार करता था. बहनों ने बताया कि श्वेता की शादी शानदार तरीके से हुई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 6 महीने में उनकी बहन के साथ ऐसा होगा. बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि भूपेंद्र ने दहेज की मांग रखी थी, लेकिन मांग पूरी न हो सकी. वह इतना ज्यादा गुस्सा हो गया था कि विदाई में श्वेता को किसी से मिलने नहीं दिया. उस वक्त अपने दामाद को समझाने के लिए पिता ने उसके पैर तक पकड़ लिए थे.
गाड़ी की मांग कर रहे थे ससुराल वाले
लड़की के माता-पिता का आरोप है कि ससुराल वाले श्वेता को दहेज कम मिलने के कारण शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पति मायके से मिले सामान की निंदा करता था और दहेज में गाड़ी की मांग कर रहा था. बहन ने आगे बताया कि, 24 मई को जब श्वेता से मुलाकात हुई थी, तो शरीर पर कोई चोट नहीं थी. लेकिन जब ट्रॉमा सेंटर में उसकी लाश देखी तो शरीर पर चोट और खून के निशान थे. उन्होंने आगे बताया कि सास और ननद भी उसे ताने देती थी. जब श्वेता घरवालों को झगड़ों के बारे में बताती थी, तो परिवार वाले उसे एडजस्ट करने के लिए कहते थे.
धोनी और रोहित शर्मा के ‘एलीट क्लब’ में रजत पाटीदार की एंट्री, कप्तानी में रचा ऐतिहासिक IPL रिकॉर्ड
ससुराल वालों पर मामला दर्ज
डीसीपी वेस्ट कमलेश दीक्षित ने बताया कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के उमेश सिंह ने शिकायत दी है. उनकी बेटी श्वेता सिंह की शादी 22 नवंबर 2025 को भूपेंद्र सिंह से हुई थी, जो कौशलेंद्र सिंह के बेटे हैं. 25 नवंबर को ससुराल वालों ने सूचना दी कि श्वेता ने फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कराया गया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पति भूपेंद्र सिंह और ससुर कौशलेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.