Love Jihad: लव जिहाद के बढ़ते मामलों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला उत्तराखंड से सामने आया है. पछुआ दून के सहसपुर थाने की पुलिस ने दानिश नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दानिश पर ‘लव जिहाद’ में शामिल होने का आरोप है; आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एक नकली प्रोफ़ाइल बनाकर एक हिंदू महिला को प्यार के जाल में फंसाया. सिर्फ यही नहीं उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से पहले उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव भी डाला.
सोशल मीडिया पर खुद को बताया हिंदू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SP प्रमेंद्र डोभाल ने इस बात की जानकारी दी है कि सहसपुर थाने में महिला द्वारा दर्ज कराई गई औपचारिक शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी. सभी सबूतों की जांच करने के बाद, विकास नगर के रहने वाले दानिश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डोभाल ने बताया कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर सोशल मीडिया के ज़रिए हिंदू महिला को प्यार के रिश्ते में फंसाया था.
आरोपी को पकड़ने के लिए मारा छपा
इतना ही नहीं उसने शादी का झूठा वादा करके महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. वहीँ फिर सच्चाई तब सामने आई जब उसने महिला पर इस्लाम क़ुबूल करने का दबाव डाला. वहीँ डोभाल ने पुष्टि की कि दानिश के खिलाफ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की एक टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मारा, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.
करोड़ों छात्रों के पसंदीदा Teacher-YouTubers, किसने कहां से की पढ़ाई और कितनी है उनकी योग्यता?