Home > क्राइम > नन्ही बच्ची को जमीन पर पटका और मारी लात! बीवी पर था शक तो 11 महीने की बेटी के लिए जल्लाद बना पिता

नन्ही बच्ची को जमीन पर पटका और मारी लात! बीवी पर था शक तो 11 महीने की बेटी के लिए जल्लाद बना पिता

Karnataka Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकार आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, यहां एक मासूम के लिए उसी के माँ-बाप हैवान बन गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक पिता ने अपनी ही 11 महीने की मासूम बेटी को बेरहमी से मार डाला.

By: Heena Khan | Published: July 8, 2026 8:37:20 AM IST



Karnataka Crime: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकार आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, यहां एक मासूम के लिए उसी के माँ-बाप हैवान बन गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक पिता ने अपनी ही 11 महीने की मासूम बेटी को बेरहमी से मार डाला. इतना ही नहीं, आरोप है कि पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर हुए घरेलू झगड़े के दौरान, उस बेरहम पिता ने गुस्से में आकर बच्ची को ज़ोर से लात मारी और फिर ज़मीन पर पटक दिया. इस भयानक घटना की वजह से बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी वो बच नहीं पाई और उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोमवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बच्ची की माँ अभी भी गायब है और पुलिस उसे तलाश कर रही है. 

झगड़े ने ली बच्ची की जान 

बता दें कि ये हैरान कर देने वाला मामला पूर्वी बेंगलुरु के किथागनूर इलाके का है. पुलिस का कहना है कि, आरोपी की पहचान 22 साल के शेखप्पा के रूप में हुई है; इतना ही नहीं वो मूल रूप से यादगीर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और बेंगलुरु में ट्रैक्टर ड्राइवर का काम करता है. शेखप्पा और उसकी पत्नी विजयलक्ष्मी के बीच अक्सर झगड़ा होता था क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर गहरा शक था. जिसकी वजह से उसने अपनी बच्ची की जान ले ली. 

बना डाली झूठी कहानी 

बच्ची की जान लेने के बाद दंपति ने कानून से बचने के लिए एक झूठी कहानी बनाई और शुरू में, उन्होंने अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन को इस बात की जानकारी देकर गुमराह किया कि विजयलक्ष्मी बच्ची को दूध पिलाते समय सो गई थी, जिससे बच्ची गलती से दो फीट ऊंची खाट से नीचे गिर पड़ी. इस बयान के आधार पर, पुलिस ने शुरू में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

ये भी पढ़ें: शादी के 18 साल बाद भी नहीं भरा मन! बंद कमरे में प्रेमिका संग कर रहा था ये काम,उसके बाद…

बच्चे का जिस्म था बुरी तरह जख्मी 

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान देखकर पुलिस और डॉक्टरों को शक हुआ. सिर्फ़ दो फीट की ऊंचाई से गिरने पर इतने गंभीर घाव होना नामुमकिन था. इसके बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने माता-पिता के झूठ का पर्दाफाश कर दिया. रिपोर्ट से पता चला कि मासूम बच्ची को गंभीर अंदरूनी चोटें आई थीं, बहुत ज़्यादा खून बह गया था और उसकी सांसें रुक गई थीं. यह रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को हत्या का मामला माना.

ये भी पढ़ें: सुहागरात पर खाईं थी वो वाली 10 गोलियां! फिर नई- नवेली दुल्हन के साथ की ऐसी हैवानियत; जख्मी हालत में तोड़ा दम

Advertisement