Home > क्राइम > Love Jihad: प्यार का झांसा देकर किया निकाह, फिर दिल्ली में बेचा; कानपुर की छात्रा के साथ लव जिहाद की सनसनीखेज कहानी

Love Jihad: प्यार का झांसा देकर किया निकाह, फिर दिल्ली में बेचा; कानपुर की छात्रा के साथ लव जिहाद की सनसनीखेज कहानी

Love Jihad: कानपुर में एक छात्रा को नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया गया है. जबरन निकाह कर दिल्ली ले जाकर बेचने का आरोप लगाया. पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है.

By: Preeti Rajput | Published: June 3, 2026 12:14:15 PM IST



Love Jihad: उत्तर प्रर्देश के कानपुर से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है. यहां दक्षिणी जोन निवासी एक छात्रा लव जिहाद का शिकार हो गई. उस लड़की को एक विशेष संप्रदाय के युवक ने पहले धर्म और नाम छिपाकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर बाद में दवाब बनाकर निकाह कर लिया. इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे युवक ने दिल्ली में जाकर बेच भी दिया. वहां से बचकर जब वह वापस घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और तीन तलाक दिया गया. पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. 

प्यार के जाल में फंसाया 

छात्रा के मुताबिक, साल 2021 में वह नौबस्ता स्थित एक कॉलेज में BSC प्रथम वर्ष की छात्रा थी. इस दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई. जिसने अपना धर्म छिपाकर लड़की को दूसरा नाम बताया. इस दौरान आरोपित ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया और अपने प्यार में फंसा लिया. उसके बाद वह लड़की को कुली बाजार ले गया, जहां पर उसकी असलियत सबके सामने आ गई. 

घर में बंधक बनाकर रखा 

विरोध करने पर आरोपितों ने उसे एक हफ्ते तक घर में बंधक बनाकर रखा. साथ ही उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया और फिर सितंबर साल 2021 में निकाह करा दिया. इसके बाद चकेरी थाना क्षेत्र के मोहल्ले गदियाना में किराए पर लेकर वह रहने लगें. फिर पिछले साल नवंबर में दिल्ली घुमाने के बहाने वह उसे अपने साथ ले गया. 

Bihar: मौसी के साथ कमरे में संबंध बना रहा था युवक, तभी आ गए नाना, बिना कपड़ों के आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, बोला- मैं इनसे…

दो लोगों को बेच दिया 

दिल्ली जाकर युवक ने उसे दो लोगों को बेच दिया. इसके बाद वह किसी तरह से बचकर वापस अपने घर पहुंची. जहां उसके साथ मारपीट की गई और तीन तलाक दिया गया. साथ ही उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. इस पर काफी हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई है. इस मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने जांच करनी शुरू कर दी है. 

Gopal Murder Case: जीब-प्राइवेट पार्ट काटा, चेहरे पर किया पेशाब और…,14 साल के गोपाल शर्मा का दरिंदों ने किया वो हाल; जान कांप उठेगी रूह

Advertisement