क्या कोई संपत्ति के कुछ टुकड़ों के लिए अपनी ही सास की जान लेने पर उतारू हो सकता है? सुनने में ही रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन हैदराबाद के सिकंदराबाद में बिल्कुल ऐसा ही खौफनाक नज़ारा देखने को मिला. संपत्ति के विवाद में अंधी हो चुकी 33 साल की एक महिला ने अपनी 57 साल की सास के साथ हैवानियत की. सास-बहू के रिश्ते को शर्मसार किया और फिर रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. यह पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, और अब यह खौफनाक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
आधी रात को घर में मौत का तांडव
यह वारदात घटना 21 जुलाई की तड़के करीब 3:40 बजे की है. घर के पतले और धुंधले गलियारे में लगे CCTV की फुटेज देखकर किसी का भी दिल दहल जाए. वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी बहू डी. विजयालक्ष्मी अपनी 57 वर्षीय सास देवराई पद्मावती को घर के मुख्य दरवाजे से खींचते हुए, उनके बालों से पकड़कर गलियारे से एक कमरे की तरफ घसीट कर ले जा रही है. इसके बाद उसने अपनी सास की गर्दन और उंगलियों पर चाकू से हमला कर दिया.
चीखें सुनकर दौड़े पड़ोसी, बची जान
जब लहूलुहान हालत में पीड़ित पद्मावती ने मदद के लिए चीखना-चिल्लाना शुरू किया, तो आसपास के पड़ोसी तुरंत उनके घर पहुंचे. पड़ोसियों ने जैसे-तैसे महिला को आरोपी बहू के चंगुल से बचाया और आनन-फानन में उन्हें गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वायरल वीडियो में यह पूरी घटना कैद हो गई. आप देख सकते हैं कि कैसे घटना के कुछ देर बाद एक शख्स भी घर के अंदर स्थिति का जायजा लेने पहुंचता है.
Family property dispute turns violent: Woman attacks mother-in-law with knife in Hyderabad, held pic.twitter.com/4p7LQP63hs
— Shakeel Yasar Ullah (@yasarullah) July 22, 2026
आखिर क्यों बनी बहू खून की प्यासी?
चिलकलगुडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बहू विजयालक्ष्मी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस हैवानियत की मुख्य वजह पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद था. इसी रंजिश के चलते बहू ने अपनी ही सास का खून बहाने की साजिश रच डाली. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है, वहीं दूसरी तरफ घायल सास अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं.
ये भी पढ़ें:-AI के चक्कर में पति ने छोड़ दी गृहस्थी; पत्नी के कंधों पर डाल दिया सारा बोझ; कहा- ‘बच्चे और घर तुम संभालो, मुझे…!