बिहार के बेगूसराय का एक युवक तीन साल पहले हैदराबाद पहुंचा था और वहां मैकेनिक के रूप में काम करता था. लेकिन एक दिन उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. एक नर्स की युवती के कमरे में खिड़की से घुसा और उसकी हत्या कर डाली. इसके बाद उसके साथ दरिंदगी की. इस घटना ने आस पास के इलाके के लोगों को चौंका दिया है. आखिर आरोपी ने क्या कब और क्यों किया ये सब.
3 महीने से कर रहा था रेकी
आरोपी का नाम मोहम्मद सनाउल्लाह है, जो 34 साल का है. वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है. आरोपी तीन साल पहले बेगूसराय से हैदराबाद आया था और यहां उसने बाइक मैकेनिक के रूप में काम करना शुरू किया था. इसके बाद एक दिन उसकी नजर कोठागुडेम की रहने वाली नर्स पर पड़ी, जो हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में काम करती थी. आरोप है कि इसके बाद वह करीब तीन महीने से नर्स की रेकी कर रहा था. आपको बता दें कि यह पूरी घटना हैदराबाद के पहाड़ीशरीफ थाना क्षेत्र के थुक्कुगुड़ा इलाके की है.
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
28-29 अगस्त की दरमियानी रात नर्स अपने कमरे में सो रही थी. तभी आरोपी खिड़की के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ. आरोप है कि विरोध करने पर उसने नर्स की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद नर्स के साथ दुष्कर्म किया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने इस पूरी घटना को 15 मिनट में अंजाम दिया.
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जब मृतका 29 अगस्त को ड्यूटी पर नहीं पहुंची, तो उसकी सहेली ने उसे फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला. कमरे पर पहुंचने पर दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर्स का शव बरामद किया. शुरुआत में हत्या का मामला दर्ज हुआ था, लेकिन मेडिकल जांच के बाद दुष्कर्म और SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं. मेडिकल जांच के दौरान डॉक्टरों के होश उड़ गए. शिकायत के बदा तेलंगाना पुलिस ने 30 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार किया. शमशाबाद जोन के DCP बी. राजेश ने बताया कि आरोपी मोहम्मद सनाउल्लाह पोर्नोग्राफी देखने का आदी था. हालांकि, अभी मामले की पूरी जांच की जा रही है.
यह खबर भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर शुरू हुई मोहब्बत का खौफनाक अंत, रात में हुआ झगड़ा और सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पति तो कुंडी बंद करके..