Home > क्राइम > दौलत की हवस में डूबी पत्नी ने किया खौफनाक कांड, फिर प्रेमी की मिलीभगत से किया आग के हवाले; 9 महीने बाद खुद-ब-खुद सामने आ गए काले राज़!

दौलत की हवस में डूबी पत्नी ने किया खौफनाक कांड, फिर प्रेमी की मिलीभगत से किया आग के हवाले; 9 महीने बाद खुद-ब-खुद सामने आ गए काले राज़!

हैदराबाद के एक कारोबारी की गुमशुदी के पीछे खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है जिसमें मुख्य आरोपी पत्नी ने खुद कबूल किया है कि उसने अपने प्रेमी और एक साथी के साथ मिलाकर हत्या की प्लानिंग की. नींद की गोलियां खिलाई और महाराष्ट्र की सरजमीं पर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया.

By: Kajal Jain | Published: July 9, 2026 11:47:38 AM IST



हैदराबाद के एक बड़े बिजनेसमैन की अचानक गायब होने की घटना के पीछे की साजिश का खुलासा हो चुका है. इस मामले में पुलिस कई दिनों से जांच-पड़ताल कर रही थी. शुरुआती जांच में तथ्य साफ नहीं थे लेकिन तकनीकी जांच, कॉल डिटेल और सख्स पूछताछ के दम पर पुलिस ने एक खौफनाक वारदात का खुलासा किया है जिसमें कारोबारी की पत्नी के अवैध संबंध का भी खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि कारोबारी की पत्नी ने अपने एक कारोबारी प्रेमी की चाहत में अपने पति को नींद की गोलियां खिलाकर हमेशा के लिए सुला दिया और प्रेमी के साथ की मदद से पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले जाकर आग के हवाले कर दिया. इस पूरे मामले का खुलासा खुद पत्नी ने पुलिस के आगे किया और अपने साथ अपने प्रेमी और साथी के इन्वॉल्मेंट की बात की.

हत्या के बाद दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत

नवंबर 2025 में, हैदराबाद की स्थानीय पुलिस को 57 वर्षीय बिजनेसमैन पेंशेट के लापता होने की खबर मिली. शिकायतकर्ता कोई और नहीं लापता कारोबारी की 47 वर्षीय पत्नी मल्लानमी सत्यवती थी. पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की. सीसीटीवी खंगाले गए लेकिन महीनों तक कारोबारी का कुछ पता नहीं चला. आगे की जांच सब-इंस्पेक्टर को सौंप दी गई. जिसके बाद लगातार कॉल डिटेल्स और फोन रिकॉर्डिंग खंगाली गई. पड़ताल के आधार पर पत्नी मल्लानी सत्यावती को बुलावा भेजा गया. जब पुलिस बलों ने सख्ती से पूछताछ की सामने पूरी मर्डर मिस्ट्री खुलकर बाहर आ गई.

पत्नी ने खुद कबूला अपना खौफनाक जुर्म

लापता कारोबारी की पत्नी के खुलासे के बाद पुलिस ने पूरे मामले को गुमशुदगी से हटाकर हत्या संबंधी कानूनी धाराओं के तहत दर्ज किया. पत्नी के बयान के मुताबिक, प्रेमी मधुसूदन रेड्डी और साथी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया है. दोनों के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ है. पत्नी मल्लानी सत्यवती ने बताया कि पति पेंशेट की जायदाद हड़पने के मसूबों के तहत हत्या की साजिश रची. पूरा प्लानिंग प्रेमी मधुसूदन रेड्डी की थी जिसके तहत 18 नवंबर 2025 को पति पेंशेट को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाई दी गई. बेहोशी की हालत में प्रेमी और उसके साथी ने कारोबारी का गला घोंटा और हत्या कर दी. 

महाराष्ट्र ले जाकर किया द एंड

इस केस की जांच-पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पेंशेट बेहोश हो गया तो प्रेमी मधुसूदन और साथी राजेश ने उसका गला दबाया. हत्या की और लाश को ठिकाने लगाने के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र ले गए. वहां शव को आग के हवाले किया ताकि कोई सबूत न बचे. अगले दिन 19 नवंबर 2025 को पत्नी मल्लानी सत्यवती हैदराबाद पुलिस के पास पहुंची. राज्यावर पुलिस के आपसी संपर्क से महाराष्ट्र के नलदुर्ग थाने से एक जली हुई लाश मिलने का मामला सामने आया. यह सब कुछ 19 नवंबर को हुआ जिसके चलते पुलिस ने शव को फीमर बोनम डीएनए जांच के लिए प्रीजर्व कराया.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस ने कारोबारी के शव से जुड़े सारे दस्तावेज और जानकारी ई-मेल के जरिए मुहैया कराई थी. अब कारोबारी की पत्नी के कबूलनामे, जांच-पड़ताल, बयान और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा आगे बढ़ाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:- तलाकशुदा किसान को जाल में फंसाकर दुल्हन ने किया बड़ा कांड: 6 लाख में हुआ था शादी का कॉन्ट्रैक्ट, 24 घंटे के अंदर बोरिया-बिस्तर समेत फरार!

Advertisement