गुजरात से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक मकान मालिक ने किराया नहीं दे पानी की स्थिति पहले तो किरायेदार की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बनाया. फिर उसकी 13 साल की बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया. यह एक बार नहीं बार-बार हुआ यानी मकान मालिक ने एक बार नहीं बार-बार किरायेदार की पत्नी और बेटी के साथ दुष्कर्म किया. मकान मालिक लगातार अपने ही घर में मां-बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा.
पूरा मामला गुजरात के मोरबी ज़िले से जुड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2,000 रुपये किराया न दे पाने पर मकान मालिक ने किराएदार की पत्नी और 13 साल की बेटी के साथ लगातार दु्ष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया. घटना के वक्त बच्ची 13 साल 7 महीने की थी.
₹2,000 किराया नहीं चुका पाने के कारण, किराएदार की पत्नी और 13 साल की बेटी का रेप करता रहा लैंड लॉर्ड।
गुजरात के मोरबी जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाए। पुलिस ने खुलासा किया है कि एक आदमी ने कथित तौर पर सिर्फ 2000 रुपये महीने का किराया नहीं चुका पाने… pic.twitter.com/TaBJJXrnde
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) May 16, 2026
वहीं, पुलिस ने खुलासा किया है कि एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और 13 साल की बेटी के साथ मकान मालिक और उसके एक रिश्तेदार से बार-बार दुष्कर्म करवाया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह 2,000 रुपये का मासिक किराया नहीं दे पाया था.
यह भी पढ़ें: पति और दो बॉयफ्रेंड के अलावा कौन था तीसरा मर्द… रीना के साथ बंद कमरे में क्या हुआ; चौथे की निकली लाश
कैसे चला पता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जानकारी तब सामने आई जब पत्नी द्वारा बताने पर मां ने अपने दामाद, उसके मकान मालिक और रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पति और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रिश्तेदार अभी भी फरार बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: Hardoi News: 4 साल से इश्क लड़ा रहा था देवर, अचानक किस ‘हरकत’ पर गुस्साई भाभी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट
पति ने खुद दी दुष्कर्म की अनुमति
पीड़िता की मां और दादी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि पति छह महीने पहले काम के लिए परिवार के साथ मोरबी आया था. यहां पति ने 2 हजार रुपये में घर किराए पर लिया.
यह भी पढ़ें: 8 साल तक युवती से बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन बंद कमरे में खुल गई बॉयफ्रेंड की ‘करतूत’, सामने आया गहरा राज़!
पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो वह समय पर किराया नहीं दे पाया. यह कई महीने हुआ यानी कई महीने तक वह घर का किराया नहीं दे पाया. मकान मालिक ने किराये के लिए दबाव बनाया तो पति ने पत्नी और 13 साल के बेटी के साथ दुष्कर्म पर सहमित जता दी.
यह भी पढ़ें: खूबसूरत तांत्रिक चांदी की चप्पल पहन करती थी साधना, बंद कमरे में जवान लड़की के साथ किया कैसा ‘कांड’