Home > क्राइम > 5 बच्चों के बाद भी नहीं खत्म हुई ठरक! 50 साल की औरत से लगाया दिल, पत्नी छोड़ कर डाला बड़ा कांड

5 बच्चों के बाद भी नहीं खत्म हुई ठरक! 50 साल की औरत से लगाया दिल, पत्नी छोड़ कर डाला बड़ा कांड

Pati Patni Aur Woh News: हिसार में एक व्यक्ति पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ 50 साल प्रेमिका संग फरार हो गया. पति के जाने के बाद पत्नी ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करने को मजबूर है.

By: Sanskriti Jaipuria | Published: July 9, 2026 11:57:36 AM IST



Hisar Love Story: हरियाणा के हिसार से सामने आया एक हैरान करने वाला मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां एक 42 साल का व्यक्ति अपनी पत्नी और पांच बच्चों को छोड़कर कथित तौर पर 50 साल की महिला के साथ घर से चला गया. इस घटना के बाद पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में आ गया. पति के लौटने का इंतजार कर रही पत्नी अब बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च उठा रही है. कई दिन बीत जाने के बावजूद जब पति का कोई पता नहीं चला, तो महिला ने पुलिस और मीडिया के सामने अपनी व्यथा शेयर की.

 पत्नी को ऐसे हुआ रिश्ते का शक

पीड़िता माया देवी के अनुसार, करीब 20 साल पहले उसकी शादी विजय से हुई थी, जो पेशे से ड्राइवर है. पिछले कुछ समय से विजय के व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा था. 20 जून को माया को शक हुआ कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है. जब वa हिसार के ऋषिनगर स्थित उस महिला के घर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि विजय काफी समय से वहां आता-जाता था. पड़ोसियों के मुताबिक, महिला विजय को अपना पति बताकर परिचय देती थी.

 बेटे और भाई को पहले से थी जानकारी

माया देवी का कहना है कि विजय ने अपने बड़े बेटे और छोटे भाई से भी इस रिश्ते की बात नहीं छिपाई थी. वो अक्सर मजाकिया अंदाज में उस महिला को अपनी “दूसरी पत्नी” और “सेटिंग” कहकर परिचित कराता था. पीड़िता का आरोप है कि देवर को पिछले ढाई साल से इस संबंध की जानकारी थी, लेकिन विजय ने किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.

माया के मुताबिक, 20 जून की रात जब उसने पति से दूसरी महिला को लेकर सवाल किए तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसके कुछ देर बाद विजय रात करीब 11 बजे घर से निकल गया और कथित तौर पर अपनी प्रेमिका कमलेश के साथ फरार हो गया. जाते समय वह अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गया, जबकि महिला का फोन लगातार बंद बताया जा रहा है.

 प्रेमिका की पहले भी हो चुकी हैं दो शादियां

पीड़िता का दावा है कि जिस महिला के साथ उसका पति गया है, उसकी पहले दो शादियां हो चुकी हैं. माया के अनुसार, महिला की एक 18 वर्षीय बेटी भी है, जिसे कथित तौर पर घटना से पहले हरिद्वार भेज दिया गया था. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

 पति के जाने के बाद ई-रिक्शा चलाकर पाल रही बच्चों का पेट

पति के घर छोड़ने के बाद माया देवी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया. वो पांच बच्चों- तीन बेटियों और दो बेटों की जिम्मेदारी अकेले निभा रही है. परिवार किराए के मकान में रहता है, जिसका मासिक किराया करीब 2,500 रुपये है. घर का खर्च चलाने के लिए माया अब हिसार की सड़कों पर ई-रिक्शा चलाकर मेहनत कर रही है. उसने भावुक होकर कहा कि यदि उसका पति वापस लौट आता है तो वह बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसे एक और मौका देने के लिए तैयार है.

 पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप

माया देवी ने आरोप लगाया कि पति के लापता होने की शिकायत लेकर जब वह आजाद नगर थाने पहुंची तो उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिला. उसके अनुसार, पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और निराशाजनक जवाब दिया. महिला का कहना है कि इसी वजह से उसे न्याय की उम्मीद में कई जगहों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Advertisement