Home > क्राइम > लड़के ने होटल में ली वो वाली गोली! फिर बन गया दरिंदा; सुबह मिली गर्लफ्रेंड की लाश

लड़के ने होटल में ली वो वाली गोली! फिर बन गया दरिंदा; सुबह मिली गर्लफ्रेंड की लाश

UP Crime: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जन्मदिन पर प्रेमी से मिलने होटल पहुंची प्रेयसी की कुछ ही घंटों में दर्दनाक मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लैंगिक संबंधों से मना करने पर गुस्साए प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड का सिर दीवार पर पटक दिया.

By: Heena Khan | Published: September 1, 2026 1:35:24 PM IST



Firozabad Crime News | Murder in Hotel: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जन्मदिन पर प्रेमी से मिलने होटल पहुंची प्रेयसी की कुछ ही घंटों में दर्दनाक मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लैंगिक संबंधों से मना करने पर गुस्साए प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड का सिर दीवार पर पटक दिया. गंभीर रूप से घायल लड़की की मौत हो गई है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

स्कूल के दिनों से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, आरोपी राहुल सिंह और मृतक लड़की एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे. दोनों ने 12वीं तक साथ में पढ़ाई की, जिसके दौरान उनके बीच प्रेम संबंध बन गए. बाद में, घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण लड़की ने काम करना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं वो अपने परिवार की मदद के लिए गुरुग्राम में ‘ब्लिंकिट’ (Blinkit) कंपनी में काम करती थी. रक्षाबंधन के मौके पर लड़की गुरुग्राम से फिरोजाबाद अपने घर आ रही थी. 26 अगस्त को राहुल का जन्मदिन था, इसलिए दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और जन्मदिन मनाने के लिए एक होटल में कमरा बुक किया. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई.

दवाई लेने के बाद बिगड़ी हालत

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, राहुल ने होटल में सेक्सुअल स्टेमिना बढ़ाने वाली दवाई ली थी. इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने, लेकिन लड़की की तबीयत खराब हो गई और उसे भारी ब्लीडिंग होने लगी. वो दर्द से काफी परेशान थी. सुबह के समय राहुल ने दोबारा संबंध बनाने की कोशिश की. तबीयत ठीक न होने के कारण लड़की ने साफ मना कर दिया. आरोप है कि राहुल ने उसके इनकार को नजरअंदाज कर जबरदस्ती करने की कोशिश की. जब लड़की ने विरोध किया, तो दोनों के बीच हाथापाई हो गई.

दीवार पर पटका सिर

पुलिस जांच में सामने आया है कि गुस्से में आकर राहुल ने लड़की के बाल पकड़े और उसका सिर दीवार पर दे मारा. इस हमले में लड़की के सिर पर गंभीर चोट आई और ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिससे वह कुछ ही देर में बेहोश हो गई. घटना के बाद राहुल अपने दोस्त की मदद से लड़की को अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. होटल के सीसीटीवी फुटेज, आरोपी के बयान और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है. मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी.

बुर्का उतारो फिर मिलेगी अस्पताल में एंट्री! मुस्लिम महिलाओं से भिड़ गई अस्पताल की कर्मचारी; वीडियो हुआ वायरल

Advertisement