Devar-Bhabhi News: एकतरफा प्यार, शादी से इनकार और फिर मासूम की बेरहम हत्या. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेढ़ साल के आरव की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था. आरोपी ने बच्चे को एक-दो नहीं, बल्कि आठ बार जमीन पर पटककर उसकी जान ले ली. यह पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. अब इस सनसनीखेज मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सिर्फ 40 दिन के भीतर फैसला सुनाते हुए आरोपी विराज को फांसी की सजा सुनाई है.
पटक-पटककर ली मासूम की जान
जानकारी के मुताबिक, रति का अपने पति के साथ काफी विवाद चल रहा था. पति उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न को लेकर विवाद चल रहा था. देवर ने कोर्ट में तलाक दिलाने की बात कहकर नजदीकी बढ़ाई थी. जब रति का बेटा आरव आरोपी विराज के एक तरफा प्यार में बीच में आने लगा, तो वह उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया और गली के बाहर जाकर उसे पटक-पटककर निर्दयता से जान ले ली. इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से सुनवाई हुई और पुलिस ने तत्परता से 40 दिन के भीतर ही दोषी करार दिया.
गिरफ्तार हुआ था विराज
हत्याकांड के 5 घंटे के भीतर ही विराट को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शिकोहाबाद पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर ही पूरे मामले में सबूत इक्कट्ठा कर 80 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी. 40 दिन में पूरी सुनवाई के लिए पुलिस ने तेजी से काम लिया. पुलिस ने यादव कालोनी के गली में CCTV फुटेज की जांच कर आरोपी को दोषी करार दिया.
ये भी पढ़ें: गर्दन की धड़ से अलग और जलाया चेहरा! मुरादाबाद में मां-बेटे के साथ हैवानियत; जेठ-पति पर घूमी शक की सुई
हत्याकांड में 13 गवाहों ने दिए बयान
इस मामले में पुलिस और अदालत ने 13 गवाहों के बयान दर्ज किए. इन सभी गवाहों ने जज के सामने पूरी घटना की जानकारी दी, जिससे आरोपी के खिलाफ जल्द फैसला हो सके. मासूम आरव की मां रति शर्मा और नानी पिंकी शर्मा लगातार आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थीं. जिला जज डॉ. बब्बू सारंग ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी विराज को दोषी करार दिया था. इसके बाद शनिवार को अदालत ने उसे फांसी की सजा सुना दी. फैसले के बाद आरव की मां रति शर्मा और नानी पिंकी शर्मा ने राहत और खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अदालत के फैसले से उन्हें इंसाफ मिला है.
ये भी पढ़ें: कुल्हाड़ी से कर दिए टुकड़े-टुकड़े! मिनटों में छीन ली दादा-पोते की जिंदगी, ऐसे बहा घर के दो सदस्यों का खून