Home > क्राइम > भाभी ने देवर का काटा वो! खून से लथपथ था कमरा; 55 टांके देख फटी रह गईं ससुर की आंखें

भाभी ने देवर का काटा वो! खून से लथपथ था कमरा; 55 टांके देख फटी रह गईं ससुर की आंखें

Devar Bhabhi Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल, यहां एक युवक के साथ ऐसी घटना हुई जिसका उसे कभी अंदाजा तक नहीं था.

By: Heena Khan | Published: November 4, 2026 10:30:59 AM IST



Devar Bhabhi Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जो आपको हैरान कर देगा. दरअसल, यहां एक युवक के साथ ऐसी घटना हुई जिसका उसे कभी अंदाजा तक नहीं था. बता दें कि ससुर ने शुक्रवार देर शाम थाने में अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बहू पर सीधा-सीधा आरोप है कि उसने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना के बाद परिवार वाले युवक को घाटमपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए. डॉक्टरों ने फर्स्ट एड के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया. वहीं अब इस मामले की जांच जारी है.

भाभी ने देवर का काटा प्राइवेट पार्ट 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सजेठी थाना इलाके के एक गांव का रहने वाला शुक्रवार देर शाम थाने पहुंचा. अपनी शिकायत में उसने इस बात की जानकारी दी कि उसके बेटे के प्राइवेट पार्ट पर उसकी भाभी ने हमला किया और काट दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वाले सहम गए. परिवार वाले घायल युवक को तुरंत घाटमपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए. जहाँ उसका इलाज जारी है. 

Pia Dandiya कौन हैं, जिन्होंने डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी के उम्मीदवार को हराया, क्या है भारत है रिश्ता

लगाए गए 55 टांके 

खून इतना ज्यादा बहा कि उसे कानपुर रेफर करना पड़ा. अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे 55 टांके लगाए गए हैं. बता दें कि यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है. घटना के पीछे का मकसद फिलहाल साफ नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सजेती पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

IND vs NZ: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, इन 11 धुरंधरों पर जताया भरोसा, पहले वनडे में किसे दिया मौका?

Advertisement