कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां में एक गर्भवती गाय से साथ इतनी हैवीनियत की गई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। यहां पर एक गर्भवती गाय के साथ इतनी क्रूरता की गई है, जिसकी कोई हद नहीं।
नई दिल्ली: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां में एक गर्भवती गाय से साथ इतनी हैवीनियत की गई है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। यहां पर एक गर्भवती गाय के साथ इतनी क्रूरता की गई है, जिसकी कोई हद नहीं। गर्भवती गाय का आरोपी ने सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद पैट को चीर कर भ्रूण को बाहर निकालकर उसके भी टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह गाय गांव के एक कृष्णा अचारी नाम के शख्स की थी। उसने अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ा था। इस मामले में गाय का मालिक कृष्णा अचारी का कहना है कि- जब काफी देर के बाद भी उनकी गाय वापस नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने के लिए गए। इसके बाद उन्हें अपनी गाय का सिर, पैर और मृत बछड़ा क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। कृष्णा अचारी ने कहा कि- दरिंदों ने गाय का का सिर धड़ से अलग कर दिया। उसके पैर काट दिए। उसका पेट फाड़ा और गर्भ में बछड़े का भ्रूण निकालकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। बदमाश गाय का धड़ ले गए और उसके सिर, पैर समेत बछड़े के टुकड़े वहीं छोड़ गए।
बताया जा रहा है कि-पुलिस ने गर्भवती गाय की हत्या करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूर के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ को घायल करने की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद कर्नाटक में सियासत गरमा गई है और कांग्रेस सरकार पर बीजेपी ने इस घटना को लेकर कई आरोप लगाए हैं।
इस घटना के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गायों पर हमले की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है। परमेश्वर ने कहा, ‘हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। मैंने निर्देश दिए कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा और हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनकी मानसिकता ऐसी है।’ वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने कहा कि फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है।
Also Read…