Assam Crime: असम में एक व्यक्ति के साथ चौंकाने वाला हादसा हुआ है. उसने अपनी ही पत्नी और सास पर जबरन खतना कराने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता अखिल कुमार चांडक ने भांगागढ़ पुलिस स्टेशन में अपनी 24 वर्षीय पत्नी नुरशिका बेगम और उसकी 36 वर्षीय मां नूर खातून के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित राजस्थान का रहने वाला है. आरोप है कि वह हिंदू, लेकिन वह अपना धर्म नहीं बदलना चाहता था. अपनी पत्नी और सास पर इस्लाम अपनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. उसने दावा किया है कि गुवाहाटी में उसे एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसका खतना कर दिया गया.
पीड़ित अखिल कुमार चांडक की शिकायत मिलने के बाद सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पत्नी बेंगलुरु (कर्नाटक) में है और उसे जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है. NDTV से खास बातचीत में अखिल कुमार चांडक ने बताया कि वह 2019 में दिल्ली में नुरशिका से मिले थे. बाद में उन्होंने असम में कोर्ट मैरिज की और लगभग तीन साल तक साथ रहे. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते की शुरुआत में धर्म को लेकर कोई बड़ा विवाद नहीं था.
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव कैसे शुरू हुआ
अखिल कु्मार चांडक ने दावा किया कि स्थिति तब बदल गई जब उनकी पत्नी के परिवार और उनके गांव के लोगों को पता चला कि वह हिंदू हैं. उन्होंने बताया कि नुरशिका की सिंदूर लगाए हुए एक तस्वीर उसने फेसबुक पर अपलोड की, जिसके बाद गांव वालों को उनकी अंतर-धार्मिक शादी के बारे में पता चल गया. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद ही उन पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला जाने लगा.
अखिल कुमार चांडक की मानें तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य था. वह उनके घर पर लगभग दस दिन रहा और उनके परिवार ने अच्छा बर्ताव किया. उस समय धर्म परिवर्तन को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई थी. दबाव काफी बाद में शुरू हुआ, जब गांव वालों को पता चला कि उसने एक हिंदू व्यक्ति से शादी की है.
गुवाहाटी के टीवी टावर के पास क्या हुआ?
इस कथित घटना के बारे में बताते हुए अखिल कुमार चांडक ने कहा कि उनके और उनकी पत्नी के बीच बहस होने के बाद, वह लगभग छह महीने पहले अपने गांव चली गई थीं. उन्होंने दावा किया कि बाद में उनकी सास ने उनसे संपर्क किया और उन्हें वहां आने के लिए कहा, ताकि परिवार उनके बीच के मतभेदों को सुलझा सके. अखिल कुमार चांडक के अनुसार, उन्हें जलुकबारी पहुंचने के लिए कहा गया, जहां दो अनजान लोगों ने उन्हें एक गाड़ी में बिठा लिया. उन्होंने बताया कि उन लोगों का परिचय उनसे रिश्तेदारों के तौर पर कराया गया था, जिसके बाद वे उन्हें टीवी टावर इलाके की तरफ ले गए.
गाड़ी के अंदर हुआ खतना
उन्होंने आरोप लगाया कि वहां, गाड़ी के अंदर मुझे कोई नशीला पदार्थ दिया गया और मेरा खतना कर दिया गया. मैं ऐसी स्थिति में नहीं था कि जो कुछ हो रहा था, उसका विरोध कर सकूं. उन्होंने आगे दावा किया कि मना करने के बावजूद उन्हें जबरदस्ती बीफ (गोमांस) खिलाया गया. उनके अनुसार, यह भी उन्हें इस्लाम कबूल कराने की एक कोशिश थी. नाम बदलने और औपचारिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की मांगें.
कानूनी रूप से धर्म परिवर्तन के लिए तैयार नहीं था अखिल
अखिल कुमार चांडक ने बताया कि बार-बार हुई बातचीत और दबाव के बाद वह शुरुआत में धर्म परिवर्तन पर विचार करने के लिए सहमत हो गए थे. हालांकि, वह कानूनी रूप से अपना नाम बदलने या धर्म परिवर्तन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए तैयार नहीं थे. उन्होंने दावा किया कि उनका नाम बदलने और औपचारिक रूप से धर्म परिवर्तन की घोषणा करने की मांगें और तेज़ हो गई थीं.