Chhattisgarh Love Affair: अपराध की इस दुनिया से हाल ही में दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव खेतों में मिला. जानकारी के मुताबिक कोटमीकला पुलिस ने अब उस महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि आरोपी ने नाजायज रिश्ते की वजह से महिला का गला घोंटकर हत्या कर दी और उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया. आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत कार्रवाई की गई है.
ऐसे उतारा महिला को मौत के घाट
इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि 26 जुलाई को खबर मिली कि सेखवा गांव के मुख्य मार्ग के पास विमलाबाई गोंड के खेत में एक अज्ञात महिला का शव मिला है. सूचना मिलने पर कोटमीकला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की. शुरुआती जांच में मृतका की पहचान नहीं हो सकी. वहीं फिर आसपास के गांवों में पूछताछ की गई. जिसके बाद मृतका की पहचान संतोषी बाई (40) के रूप में हुई, जो स्वर्गीय इतवार सिंह आयाम की पत्नी थीं और बैरा कालेवनार गांव की रहने वाली थीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जानकारी मिली कि महिला को उसका गला घोंट कर मारा गया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली वालों हो जाएं तैयार! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, आज फिर होगी बारिश
अवैध संबंध बनी मौत की वजह
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि महिला की पहचान होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. जिसके बाद घटनास्थल और आसपास के इलाकों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने नन्हू प्रसाद चौधरी (38) को हिरासत में लिया और पूछताछ की. वो फूलवारीटोला का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने नाजायज रिश्ते के कारण संतोषी बाई का गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को सेखवा गांव के खेत में फेंक दिया. बता दें कि आरोपी ने प्रेमिका का सफेद गमछे से गला घोंटकर हत्या की है. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. एसपी मनोज कुमार खिलारी के मार्गदर्शन में, कोटमीकला पुलिस ने त्वरित जांच और तकनीकी सबूतों का उपयोग करके हत्या के मामले को सफलतापूर्वक सुलझाया और आरोपी को गिरफ्तार किया.
ये भी पढ़ें: Red Sea Attack: यमन के तट पर मौत का मंजर! डूबे जहाज से 13 भारतीयों की ऐसे बचाई जान