Home > क्राइम > मां-बाप बने हैवान! पहले दिया चिप्स, फिर मासूम पर हमला, सिर और पैर पर पत्थर से वार कर की हत्या

मां-बाप बने हैवान! पहले दिया चिप्स, फिर मासूम पर हमला, सिर और पैर पर पत्थर से वार कर की हत्या

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक माता-पिता ने निर्दयता के साथ अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. बच्चे की लाश बरामद की गई, तो उसके हाथ में स्नैक्स का पैकेट था.

By: Deepika Pandey | Published: May 20, 2026 1:34:58 PM IST



Mumbai Crime News: मानवता को शर्मसार करने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां सगे माता-पिता ने अपने ही बच्चे को मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक माता-पिता ने अपने 5 साल के बेटे की हत्या कर दी. 5 साल का मासूम मूकबधिर था, वो न ही सुन सकता था और न ही कुछ बोल सकता था. उसे मौत के घाट उतारने के लिए माता-पिता ने पहले स्नैक्स का पैकेट दिलाया. 

इसके बाद मां ने उसका मुंह बंद किया और पिता ने सिर और पेट पर भारी चीज से वार कर दिया. इसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब बच्चे की लाश खेत से निकाली गई, तो उसने कसकर स्नैक्स का पैकेट पकड़ा हुआ था.

पुलिस को मिला शव

इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मुंबई के संभाजीनगर के हर्सूल-सावंगी बायपास इलाके में पुलिस को एक बच्चे का शव मिला. जांच करने पर पता चला कि उसके सगे माता-पिता ने ही उसकी हत्या की है. वे बच्चे को बोझ समझते थे क्योंकि वो शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर था.

चुप रहने के लिए दिया स्नैक्स का पैकेट

हैरानी की बात ये है कि मासूम की जान लेने से पहले आरोपी माता-पिता ने बच्चे को स्नैक्स का पैकेट दिया था ताकि वो चुप रहे और शोर मचाने की कोशिश न करे. मौत के बाद भी बच्चे ने उस पैकेट को पकड़ा हुआ था. जब पुलिस ने बच्चे के शव को खेत के गड्ढे से बाहर निकाला, तो वो स्नैक्स का पैकेट उसके हाथ में ही था. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने?

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के संभाजीनगर के घाटी अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण पता चला है. रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चे के सिर और पेट पर किसी भारी चीज से वार किया गया है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर लिया है और माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उन्होंने आगे की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: ममता शर्मसार! मां बनी हैवान, मायके जाने से किया इनकार, तो बेटी को पिलाया तेजाब

Advertisement