Home > क्राइम > Crime News: बंद कमरे में 3 खूबसूरत सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ? 2 की मिली लाश, तीसरी पहुंच गई जेल

Crime News: बंद कमरे में 3 खूबसूरत सहेलियों के बीच ऐसा क्या हुआ? 2 की मिली लाश, तीसरी पहुंच गई जेल

California Malayali Women Murder: अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरल की रहने वाली 2 महिलाओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस दोनों मामले में इनकी फ्लैटमेट अनीला बेबी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हत्या की वजहों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है.

By: Sohail Rahman | Published: September 2, 2026 10:53:57 AM IST



California Malayali Women Murder: अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 28 अगस्त को 2 मलयाली महिलाओं अंजना हरि और ऐन मैरी मैथ्यू की संदिग्ध और भयानक हालात में मौत हो गई. हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इन हत्याओं के सिलसिले में उनकी फ्लैटमेट अनीला बेबी को हिरासत में लिया है. इस दोहरी हत्या ने केरल में उनके परिवारों को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि इस भयानक घटना से पहले तीनों महिलाओं ने मिलकर ओणम का त्योहार खुशी-खुशी मनाया था.

बताया जा रहा है कि हत्या का तरीका बहुत भयानक था. पुलिस की जांच के मुताबिक, 35 वर्षीय अंजना हरि को मिलपिटास में मिल क्रीक अपार्टमेंट के पार्किंग एरिया में बुलाया गया, जहां उन्हें एक नीली एसयूवी से टक्कर मारी गई और कुचल दिया गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

हिट-एंड-रन की सूचना मिलने पर मिलपिटास पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें अंजना पार्किंग लॉट में गंभीर हालत में दर्द से तड़पती हुई मिलीं. चश्मदीदों के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस ने नीली एसयूवी का पता लगाया और पास की एक पार्किंग लॉट से उसकी ड्राइवर अनीला बेबी को गिरफ्तार किया. वहीं दूसरी तरफ अपार्टमेंट के अंदर 40 वर्षीय एन मैरी मैथ्यू का शव मिला. बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर चाकू के गहरे घाव थे. पुलिस इस मौत की भी हत्या के तौर पर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें – UP: मृतका का था 16 साल छोटे युवक से संबंध, प्रेमी ने कर डालें 18 टुकड़े… तमिलनाडु एक्सप्रेस में मिली लाश का खुला खौफनाक राज़

मृतकों के रिश्तेदारों ने क्या आरोप लगाया?

मृतकों के रिश्तेदारों का आरोप है कि दोनों मौतों के लिए अनीला ही जिम्मेदार है. हालांकि, अमेरिकी पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है. अंजना 2021 में अमेरिका गई थीं और स्कूल टीचर के तौर पर काम कर रही थीं. उनके परिवार में उनके पति विजीश (एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर) और 6 साल की बेटी है. वहीं ऐन मैरी अमेरिका में कंप्यूटर टीचर थीं और उनके परिवार में उनके पति जैकब और 2 बेटियां हैं.

हत्या की वजह का अब तक नहीं हुआ खुलासा

दोनों महिलाओं की मौत से जुड़े मामलों में पुलिस की जांच जारी है. अंजना की मौत के मामले में वाहन और उसके ड्राइवर से जुड़ी कार्रवाई की गई है, जबकि ऐन मैरी की मौत को लेकर भी पुलिस अलग से जांच कर रही है. फिलहाल दोनों घटनाओं के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है. अमेरिकी अधिकारी मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटे हैं. दूसरी ओर, केरल में दोनों परिवार जांच से जुड़ी आगे की जानकारी और शवों के भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें – Maharashtra: सावन में बेटे ने मांगा मटन, कलयुगी बाप का चढ़ा पारा… पुणे में पिता ने खुद बुझा दिया अपना चिराग; मां भी बनी राज़दार

Tags:
Advertisement