Bengal Rape Case: दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 12 साल की स्कूली छात्रा के साथ जिस तरह से हैवानियत हुई वो सच में रौंगटे खड़े कर देने वाली है. दरअसल, अब इस मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. और इस रपोर्ट में कुछ ऐसा है जिसे जानकर आपकी आंखों से आंसू छलक आएंगे. इस मामले में हैवानों ने क्रूरता की हर हद पार कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स पर न सिर्फ चोट के निशान थे, बल्कि जलने के भी सबूत मिले. भारी हथियार से उसका सिर कुचल दिया गया था. इतनी बर्बरता और चोटें पहुंचाने के बाद भी, जब आरोपियों ने देखा कि वो अभी भी सांस ले रही है, तो उन्होंने उसे एक बोरी में भरकर जिंदा ही पानी में फेंक दिया.
भीड़ ने ही निकाले प्राण
पुलिस का कहना है कि बारुईपुर की रहने वाली लड़की शनिवार शाम करीब 4 बजे एक दोस्त के लिए जन्मदिन का तोहफ़ा खरीदने घर से निकली थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौटी. रविवार सुबह धोपधोपी II ग्राम पंचायत इलाके में उसके घर के पास एक तालाब में उसकी लाश मिली. इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया और सियालदह-नामखाना रेलवे लाइन के पास विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए. रविवार को भीड़ ने इंद्रजीत तांती नाम के एक संदिग्ध की पहचान की, जिसे पहले सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था. भीड़ ने इंद्रजीत की बुरी तरह पिटाई की और उसे बचाने पहुंची पुलिस व सुरक्षा बलों से भी भिड़ गई. हालांकि पुलिस उसे भीड़ से निकालने में कामयाब रही, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
एक आरोपी का एनकाउंटर
कोलकाता के बारुईपुर इलाके में कल रात पुलिस मुठभेड़ में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर के आरोपियों में से एक मारा गया. आधी रात के करीब, घटना को दोबारा समझने (री-कंस्ट्रक्शन) के लिए प्रवाश मंडल को घटनास्थल पर ले जाया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उसने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. बारुईपुर में एक तालाब से बोरी में बंद बच्ची का शव मिलने के बाद गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों में मंडल भी शामिल था. बाकी दो की पहचान आनंद सरदार और दिवाकर सरदार के तौर पर हुई है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया था. चौथे आरोपी, कबीर मुल्ला, को कल बसीरहाट से पकड़ा गया था.
ये भी पढ़ें: नन्ही बच्ची को जमीन पर पटका और मारी लात! बीवी पर था शक तो 11 महीने की बेटी के लिए जल्लाद बना पिता