Home > क्राइम > पत्नी को बर्थ-डे सरप्राइज देने पहुंचा पति, कुछ ही देर में घर के अंदर मिली लाश; ओडिशा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

पत्नी को बर्थ-डे सरप्राइज देने पहुंचा पति, कुछ ही देर में घर के अंदर मिली लाश; ओडिशा में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात!

परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है. पुलिस का कहना है कि वो हर पहलु को ध्यान में रखकर मामले की तहकीकात कर रहे हैं.

By: Kajal Jain | Last Updated: August 11, 2026 9:37:42 AM IST



ओडिशा के बालासोर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक अपनी पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने के लिए अचानक घर पहुंचा था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसका शव घर के अंदर मिला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला सहदेवखुंटा थाना क्षेत्र का है. सूत्रों के मुताबिक, मृतक जगतसिंहपुर जिले का निवासी था और अपनी पत्नी के जन्मदिन के अवसर पर बिना बताए घर पहुंचा था. कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए.

प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की साजिश?

मृतक के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि युवक की पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है. मृतक के भाई पवित्र कुमार सेठी ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा, ‘एक दिन पहले मेरी भाभी का जन्मदिन था. मेरा भाई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए घर आया था. बाद में मुझे मेरी भाभी के भाई का फोन आया, जिसमें बताया गया कि मेरे भाई ने आत्महत्या कर ली है.’

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर सहदेवखुंटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं इस मामले में साहदेवखुंटा थाना प्रभारी आलोक कुमार बेहरा ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि परिवार वालों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. 

हत्या या आत्महत्या?

फिलहाल पुलिस का कहना है कि वो सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच-पड़ताल कर रहे हैं कि मामला आत्महत्या का है हत्या का. मृतक के परिवार ने महिला ओर उसके कथित प्रेमी पर जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी पुष्टि की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह तथा किसी की आपराधिक जिम्मेदारी के बारे में निष्कर्ष निकाला जाएगा. 

ये भी पढ़ें:- ऐसी जगह काट खाया सांप… जान बचाने में डॉक्टरों के छूटे पसीने; ठोके ताबड़तोड़ इंजेक्शन, फिर थमाया करोड़ों का बिल!

Advertisement