Home > क्राइम > Most Dangerous Honor Killing Case: मारकर गाढ़ दी बेटी की लाश! प्यार का ऐसा दुश्मन निकला बाप; पल-भर में बना दानव

Most Dangerous Honor Killing Case: मारकर गाढ़ दी बेटी की लाश! प्यार का ऐसा दुश्मन निकला बाप; पल-भर में बना दानव

Father Killed Daughter | Punjab Crime: पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकार आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, यहां एक पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी को बेरहमी से मार डाला; दरअसल, यहां पिता को अपनी बेटी के चरित्र पर शक था.

By: Heena Khan | Published: September 3, 2026 1:45:02 PM IST



Father Killed Daughter | Punjab Honor Killing: पंजाब के अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकार आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, यहां एक पिता ने अपनी ही 19 साल की बेटी को बेरहमी से मार डाला; दरअसल, यहां पिता को अपनी बेटी के चरित्र पर शक था जिसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया. हैरानी की बात ये है कि सबूत मिटाने के लिए उसने बेटी की लाश को घर के पीछे खोदे गए तीन फिट गहरे गड्ढे में गाढ़ दिया. वहीं बता दें कि मर्डर करने से कुछ समय पहले, बेटी ने अपनी माँ को फोन करके बताया था कि उसके पिता गड्ढा खोद रहे हैं; इसके बाद उसका फोन बंद जाने लगा. बुधवार को जब पुलिस ने JCB मशीन से खुदाई की, तो युवती का सड़ा-गला शव बरामद हुआ.

फोन कर माँ को बताई थी बाप की करतूत 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मृतक की पहचान 19 साल की नवनीत कौर के तौर पर हुई है. उसकी माँ, सरबजीत कौर ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि पारिवारिक कलह और पति के लगातार झगड़ों से तंग आकर वो 25 अगस्त को अपने मायके चली गई थीं. 31 अगस्त को उनकी बेटी नवनीत ने घबराई हुई हालत में उन्हें फ़ोन किया और कहा, ‘पापा घर के बाहर एक बड़ा गड्ढा खोद रहे हैं.’ इस बातचीत के बाद नवनीत से संपर्क टूट गया. जब सरबजीत ने अपने पति से बेटी के बारे में पूछा, तो उन्होंने टाल-मटोल वाले जवाब दिए और दावा किया कि उन्होंने नवनीत को छह महीने के लिए कहीं बाहर भेज दिया है.

ऐसे मिली बच्ची की लाश 

जब पत्नी के पूछने पर पति घुमा-फिरा कर जवाब देने लगा तो सरबजीत कौर को किसी अनहोनी का गहरा शक हुआ. बुधवार को वो मट्टे-वाल स्थित अपने घर गई. जिस जगह बेटी ने गड्ढा खोदे जाने की बात कही थी, वो उसी जगह पहुंची और वहां का हाल देख वो दंग रह गई. जिसके बाद सरबजीत ने तुरंत मट्टे-वाल पुलिस को सूचना दी. पुलिस की एक टीम मौके पर गई और संदिग्ध जगह की खुदाई के लिए JCB मशीन मंगवाई. लगभग तीन फीट की गहराई से नवनीत कौर का शव बरामद हुआ; शव को देखकर माँ सदमे में आ गईं. 

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP ने किया पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, सांसद ने X पर शेयर की पोस्ट

शक होने पर बाप बना दानव 

माँ सरबजीत कौर का कहना है कि, उनकी बड़ी बेटी ने करीब आठ महीने पहले घर से भागकर अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी कर ली थी. उस घटना के बाद से ही उनके पति बहुत नाराज़ रहते थे और उन्हें अपनी छोटी बेटी, नवनीत कौर पर भी शक होने लगा था कि उसका भी किसी के साथ प्रेम संबंध है. इसी शक और जुनून के कारण उसने यह भयानक हत्या की.

Advertisement