Home > क्राइम > नमाज पढ़ते ही हैवान बन गया पति, सरेआम कर दिया ऐसा कांड; दर्द से कराहती रही पत्नी… बुरी तरह से झुलस गया शरीर!

नमाज पढ़ते ही हैवान बन गया पति, सरेआम कर दिया ऐसा कांड; दर्द से कराहती रही पत्नी… बुरी तरह से झुलस गया शरीर!

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पति 5-6 दिन पहले भी झगड़ा करके घर से चला गया था. वारदात से पहले उसने फोन करके पैसे देने की बात कही थी. वो काम नहीं करता था, बेरोजगार था जिसके कारण घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

By: Kajal Jain | Published: August 1, 2026 11:29:02 AM IST



उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है जहां रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में पड़ने वाले अहमद नगर में एक पति ने नमाज पढ़ रही पत्नी पर तेजाब डाल दिया. इस खौफनाक घटना में महिला का पूरा शरीर बुरी तरह से झुलस गया. चेहरे से लेकर कंधे, हाथ और पैर घायल हो गए. एसिड अटैक के तुरंत बाद, आरोपी पति तो घटनास्थल से फरार हो गया, वहां दर्द में बुरी तरह से तड़पती महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार पति की तलाश की जा रही है.

पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

ईटीवी भारत की रिपोर्ट के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. कारण था पति की बेरोजगारी और काम पर न जाना, जिसके कारण दोनों के बीच आए दिन कलह-क्लेश जैसी स्थिति बनी रहती थी. इसी कारण पति घर को छोड़कर कई दिन तक बाहर गयाब रहा. शुक्रवार को वह अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए बेरोजगारी के आरोपों की खुन्नस में पैसे देने के बहाने घर वापस लौटा था. पीड़िता ने बताया कि 5-6 दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके कारण पति घर छोड़कर चला गया था.

नमाज पढ़ने के बाद उड़ेला तेजाब

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता यास्मीन ने बताया कि वो, उसके बच्चे और पति अहमद नगर में एक किराए के मकान में रहते हैं. पति के पास कोई काम नहीं था जिससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था. शुक्रवार को फिर से पति-पत्नी आपस में भिड़ गए.  कुछ ही देर पहले यास्मीन सदके की नमाज पढ़कर लौटी थी. पति आबाद का फोन आया था कि वो पैसे देने घर आ रहा है. दरवाजे पर जैसे दस्तक हुई तो यास्मीन ने गेट खोला. महिला ने बताया कि दरवाजे पर खड़े पति आबाद ने उस पर तेजाब फेंक दिया और घटनास्थल से भाग निकला.

दर्द से तड़पते अस्पताल पहुंचाया

इस वारदात के बाद, स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनी और यूपी-112 पर कॉल करके पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलती ही चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे, जहां महिला दर्द से तड़प रही थी. उसका चेहरा, हाथ-पैर और कंधा बुरी तरह से झुलस गए थे. महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल में पहुंचाया जहां अभी भी महिला का इलाज चल रहा है. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने अपनी सफाई में कहा कि पति काम नहीं करता था तो बच्चों का पालन-पोषण और घर चलाना मुश्किल हो रहा था इसलिए घर में विवाद की स्थिति बन जाती थी.

ये भी पढ़ें:- दिल्ली के जंतर-मंतर के बाद, अब रांची के नामी स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे छात्र, बोले- ‘जब तक न्याय नहीं, पीछे नहीं हटेंगे…’

Advertisement