Home > क्रिकेट > वैभव सूर्यवंशी का AURA… ICC चैयरमैन के बगल में बैठकर देख रहे IPL फाइनल, फैंस बोले- अब तो…

वैभव सूर्यवंशी का AURA… ICC चैयरमैन के बगल में बैठकर देख रहे IPL फाइनल, फैंस बोले- अब तो…

Vaibhav Sooryavanshi with Jay Shah: आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ मैच का आनंद लेते नजर आए. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

By: Satyam Sengar | Published: May 31, 2026 9:36:20 PM IST



Vaibhav Sooryavanshi: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला. क्रिकेट फैंस का ध्यान उस समय मैदान के बाहर की ओर भी गया, जब युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया. दोनों को एक साथ आजू बाजू बैठे देखा गया. वैभव का अलग ही जलवा देखने को मिला.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे. इसी दौरान कैमरों ने कई बार वैभव सूर्यवंशी और जय शाह को एक साथ दिखाया. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच इसकी काफी चर्चा होने लगी.

वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में थे

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं. पूरे सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और कई मैचों में अपनी टीम के लिए अहम पारियां खेलीं. उनकी बेहतरीन फॉर्म ने क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है. कम उम्र में जिस आत्मविश्वास के साथ उन्होंने बड़े गेंदबाजों का सामना किया, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा बना दिया है.

जय शाह के साथ क्यों बैठे थे

जय शाह के साथ वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी को कई फैंस भारतीय क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि आने वाले सालों में वैभव भारतीय क्रिकेट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं. फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनकी उपस्थिति ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है. आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा. स्टेडियम में शानदार माहौल देखने को मिला और कई बड़ी हस्तियां भी मैच देखने पहुंचीं.

Advertisement