Home > क्रिकेट > वैभव सूर्यवंशी के पास 15 साल की उम्र में 2 कार, लाखों में कीमत, लेकिन एक भी नहीं चला पाएंगे, कहां आ रही रुकावट?

वैभव सूर्यवंशी के पास 15 साल की उम्र में 2 कार, लाखों में कीमत, लेकिन एक भी नहीं चला पाएंगे, कहां आ रही रुकावट?

वैभव सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर कार अपने नाम की. ऐसे में वैभव के पास अब 2 कार हो गई है. लेकिन अभी इस उम्र में वह एक भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

By: Satyam Sengar | Published: June 2, 2026 7:04:14 PM IST



आईपीएल 2026 युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए किसी सपने से कम नहीं रहा. राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उम्र में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ निडर बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और सीजन के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शामिल हो गए. इस साल भी उन्होंने टूर्नामेंट में एक और कार जीत ली है. वैभव के घर पर अब 2 कार हो गई है. पिछले साल भी आईपीएल में जीती कार वह घर ले गए ते.

इसके अलावा वैभव को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर और अन्य विशेष अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया. अलग अलग अवॉर्ड्स और इनामी राशि को मिलाकर उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई. यही नहीं, एक अवॉर्ड के तहत उन्हें एक लग्जरी एसयूवी कार भी भेंट की गई, जिसने उनकी उपलब्धियों को और खास बना दिया. हालांकि इतनी बड़ी सफलता के बावजूद वैभव अभी अपनी नई कार खुद नहीं चला पाएंगे. इसकी वजह उनकी उम्र है.

वैभव ने खेली महत्वपूर्ण पारियां

वैभव ने पूरे सीजन में लगातार रन बनाए और अपनी टीम के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का इनाम उन्हें अलग अलग अवॉर्ड्स के रूप में मिला. सीजन खत्म होने तक उन्होंने न सिर्फ करोड़ों रुपये की कमाई की, बल्कि कई सम्मान भी हासिल किए. शानदार प्रदर्शन के दम पर वह ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे, जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है.

वैभव नहीं चला पाएंगे कार?

भारत में चार पहिया वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी होता है और इसके लिए व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वैभव अभी 15 वर्ष के हैं, इसलिए उन्हें अपनी अवॉर्ड में मिली कार चलाने के लिए कुछ साल और इंतजार करना पड़ेगा. आईपीएल 2026 में मिले सम्मान और शानदार प्रदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा बना दिया है. जिस तरह उन्होंने कम उम्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है, उसे देखकर माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. क्रिकेट प्रशंसकों को अब उनके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

Advertisement