Home > क्रिकेट > रोहित शर्मा ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! जिसको कोच की नौकरी दिलाई, वही संन्यास दिलाने को कर रहा मजबूर…

रोहित शर्मा ने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी! जिसको कोच की नौकरी दिलाई, वही संन्यास दिलाने को कर रहा मजबूर…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्तों में पिछले दो सालों के दौरान खटास आ गई. रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में दोनों के बीच अच्छा तालमेल था, लेकिन बाद में कई फैसलों और घटनाओं के कारण मतभेद बढ़ते गए. रोहित ने ही गंभीर को हेड कोच बनने की रिक्वेस्ट की थी.

By: Satyam Sengar | Published: July 17, 2026 7:23:48 PM IST



रोहित शर्मा के संन्यास की खबर अभी काफी चर्चा में है. रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. बताया जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें संन्यास दिलाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है. अब तो खबर ये भी है कि गौतम गंभीर को नौकरी (कोच की पोजिशन) दिलाने का काम रोहित शर्मा ने ही किया था. लेकिन अब गंभीर ही उनके पीछे पड़  गए हैं.  आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट के अनुसार एक आईपीएल ट्रेनिंग सेशन में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर कुछ बातचीत कर रहे थे. इस बीच रोहित शर्मा ने उन्हें कहा कि गौती भाई इंडिया टीम में आ जाओ. इसके बाद गंभीर ने रिप्लाई करते हुए कहा, अगर तुम कप्तान रहोगे तो मैं जरूर ज्वाइन करूंगा.  हालांकि, रिपोर्ट यह भी कहती है रोहित शर्मा के कुछ करीबी लोग ने यह भी कहा कि राहुल द्रविड़ के साथ शानदार समय बिताने के बाद उनका गौतम गंभीर के साथ एडजस्ट करना मुश्किल हो जाएगा.

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद बढ़ी दूरियां

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भारत की हार के बाद दोनों के रिश्तों में पहली बार तनाव देखने को मिला. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मतभेद और बढ़ गए. रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट से बाहर बैठने के बाद रोहित शर्मा द्वारा दिए गए इंटरव्यू से गौतम गंभीर भी हैरान रह गए थे. इसके बाद दोनों के बीच की दूरी और बढ़ती चली गई.

कप्तानी छिनने से टूटा भरोसा

रिपोर्ट के अनुसार, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बावजूद रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं के बीच चर्चा जारी रही. रोहित के करीबी लोगों का दावा था कि वह इंग्लैंड दौरे के सभी पांच टेस्ट खेलने के लिए तैयार थे और उन्होंने गौतम गंभीर के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की रणनीति पर भी चर्चा की थी. वहीं चयन समिति का मानना था कि रोहित शुरुआती दो टेस्ट के बाद अपने भविष्य पर फैसला लेना चाहते थे. आखिरकार रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

Advertisement