IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ टीम के खिलाड़ियों और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. लंबे समय से खिताब का इंतजार कर रही आरसीबी ने आखिरकार शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा फाइनल मुकाबला जीत लिया. आरसीबी ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया.
ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ आरसीबी पर पैसों की भी बारिश हुई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आईपीएल 2026 की विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई. यानी आरसीबी को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम भी मिला. पूरे सीजन में आरसीबी ने शानदार खेल दिखाया. टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अहम मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसका फायदा फाइनल में भी देखने को मिला. यही वजह रही कि टीम आखिरी मैच जीतकर चैंपियन बनने में सफल रही.
आरसीबी की जीत से फैंस में जश्न
आरसीबी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर जश्न मनाया. कई सालों से टीम को सपोर्ट कर रहे प्रशंसकों के लिए यह पल बेहद खास रहा. ट्रॉफी जीतने के साथ टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता में भी बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है. 20 करोड़ रुपये की प्राइज मनी के अलावा फ्रेंचाइजी को स्पॉन्सरशि से भी अच्छी कमाई होती है. ऐसे में यह जीत टीम के लिए हर मायने में फायदेमंद साबित हुई.
गुजरात टाइटंस को भी मिला बड़ा इनाम
फाइनल हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस खाली हाथ नहीं लौटी. उपविजेता रहने पर टीम को 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई. गुजरात ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेली और फाइनल तक का सफर तय किया. आईपीएल में सिर्फ विजेता और उपविजेता ही नहीं, बल्कि ऑरेंज कैप, पर्पल कैप और अन्य व्यक्तिगत प्राइज जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नकद इनाम दिया जाता है. यही वजह है कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर टी20 लीगों में गिनी जाती है.