Home > क्रिकेट > MS Dhoni retirement: क्या खत्म होगी MS Dhoni की कहानी? इस दिन ले सकते हैं रिटायरमेंट; 2021 में किया था ऐलान

MS Dhoni retirement: क्या खत्म होगी MS Dhoni की कहानी? इस दिन ले सकते हैं रिटायरमेंट; 2021 में किया था ऐलान

MS Dhoni retirement: सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि धोनी आने वाली 18 मई को आईपीएल व क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं. जिसका मतलब फैंस को उनके माही मैदान पर अकेले छोड़ कर जा रहे हैं.

By: Preeti Rajput | Published: May 6, 2026 11:33:46 AM IST



MS Dhoni retirement: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास का सबसे फेमस और लोकप्रिय खिलाड़ी, सफल कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय खूब चर्चाओं में हैं. वह इस आईपीएल सीजन का एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. जिसके कारण फैंस काफी नाराज हैं. इसी बीच उनके फैंस के लिए एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि धोनी आने वाली 18 मई को आईपीएल व क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं. जिसका मतलब फैंस को उनके माही मैदान पर अकेले छोड़ कर जा रहे हैं. जिनका इंतजार वह हर साल किया करते थे, अब वह मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. यह कोई और नहीं बल्कि साल 2021 में उन्होंने खुद कहा था. जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा 

 चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे लय में लौटती हुई नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर सीएसके ने जीत हासिल कर अभी भी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. ये चेन्नई की लगातार दूसरी जीत है. इस मैच से पहले फैंस को लग रहा था कि अब आखिर माही खेलने आ सकते हैं, लेकिन फैंस की उम्मीदें और दिल दोनों टूटते हुए नजर आए. इस बीच चर्चा शुरू हो गई है कि 18 मई को माही क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. 

2021 में किया था ऐलान 

 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान, धोनी ने कहा था कि वह अपना आखिरी IPL मैच चेन्नई में, CSK के दर्शकों के सामने खेलना चाहते हैं. अब, पिछले पांच सालों से, जब भी किसी भी वजह से धोनी कोई IPL मैच नहीं खेल पाते, तो CSK के फैन्स की सांसें थम सी जाती हैं. चूंकि 18 मई को CSK बनाम SRH मैच इस सीजन में चेन्नई का अपने घरेलू मैदान पर आखिरी मैच है, इसलिए इसे लीग में धोनी का आखिरी मैच माना जा रहा है. मौजूदा IPL सीजन में, धोनी पिंडली की चोट की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. वह मंगलवार, 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच के लिए नई दिल्ली भी नहीं गए, क्योंकि वह चेन्नई में ही अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखे हुए हैं. 

2026 का नहीं खेला कोई मैच

44 साल के CSK के इस दिग्गज खिलाडी को IPL सीजन शुरू होने से पहले ही पिंडली में चोट लग गई थी और वह अब तक के सभी मैच नहीं खेल पाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी में, CSK को मौजूदा सीजन में काफी संघर्ष करना पड रहा है और वह पॉइंट्स टेबल के निचले हिस्से में बनी हुई है. MS धोनी ने अपने IPL करियर में 278 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए हैं. इन आंकडों में 24 अर्धशतक और 264 छक्के शामिल हैं. 

Advertisement