Home > क्रिकेट > MI vs RR मैच पर पंजाब किंग्स की पैनी नजर, प्लेऑफ का रास्ता कैसे होगा साफ? KKR भी बन सकता है रोड़ा

MI vs RR मैच पर पंजाब किंग्स की पैनी नजर, प्लेऑफ का रास्ता कैसे होगा साफ? KKR भी बन सकता है रोड़ा

Punjab Kings Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर पंजाब किंग्स की नजरें टिकी हैं. जानिए कैसे RR की हार पंजाब को प्लेऑफ के करीब पहुंचा सकती है और किस तरह KKR भी समीकरण बिगाड़ सकता है.

By: Satyam Sengar | Published: May 24, 2026 1:58:43 PM IST



MI vs RR: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की जंग अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. आज  24 मई को खेले जाने वाले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले पर सिर्फ दोनों टीमों के फैंस ही नहीं, बल्कि पंजाब किंग्स की भी पैनी नजर बनी हुई है. इस मैच का नतीजा प्लेऑफ की तस्वीर को काफी हद तक बदल सकता है. फिलहाल पाइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.
चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 13 मुकाबलों में 7 जीत हासिल कर 14 पाइंट्स जुटाए हैं. अगर टीम आज मुंबई इंडियंस को हरा देती है, तो उसके 16 पाइंट्स हो जाएंगे और वह सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

पंजाब के लिए राजस्थान की हार जरूरी

पंजाब किंग्स के लिए राजस्थान की हार बेहद जरूरी है. पंजाब ने 14 मैचों में 15 पाइंट्स हासिल किए हैं और टीम फिलहाल चौथे स्थान पर बनी हुई है. अगर राजस्थान आज हार जाती है, तो पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी मजबूत हो जाएगी. हालांकि, सिर्फ राजस्थान की हार से पंजाब का रास्ता पूरी तरह साफ नहीं होगा. पंजाब किंग्स को इसके साथ-साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की हार की भी उम्मीद करनी होगी. केकेआर ने 13 मैचों में 13 पाइंट्स हासिल किए हैं और टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है.

कोलकाता को क्या करना होगा?

अगर कोलकाता अपना अगला मुकाबला जीत जाती है, तो समीकरण और अधिक दिलचस्प हो जाएंगे. इस समय नेट रन रेट भी बेहद अहम भूमिका निभा सकता है. पंजाब किंग्स का नेट रन रेट राजस्थान और केकेआर से बेहतर है, जो टीम के लिए  पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. अब सभी की निगाहें मुंबई और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं, क्योंकि यही मैच तय कर सकता है कि प्लेऑफ की चौथी टीम कौन बनेगी.

Advertisement