Home > क्रिकेट > MI vs LSG: मुंबई बनाम लखनऊ का मैच… कौन सी टीम मारेगी बाजी, किसका सफर होगा खत्म? देखें आंकड़े

MI vs LSG: मुंबई बनाम लखनऊ का मैच… कौन सी टीम मारेगी बाजी, किसका सफर होगा खत्म? देखें आंकड़े

MI vs LSG: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जांयट्स का मैच सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए आईपीएल 2026 का सफर लगभग खत्म हो जाएगा. जानें दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड...

By: Ankush Upadhayay | Published: May 4, 2026 1:06:04 PM IST



MI vs LSG Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच कड़ा मुकाबला होगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे शुरू होगा. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स दोनों ही टीमों की हालत खराब है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक 9 मैच खेले हैं, जिनमें 7 हार और 2 जीत मिली है. मुंबई इंडियंस अभी प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है.

वहीं, लखनऊ की टीम 8 में से 2 जीत और 6 हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है. अब ये दोनों मैदान पर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. मुंबई इंडियंस को पिछले 3 मैचों में लगातार हारकर आ रही है, जबकि लखनऊ ने पिछले 5 मैचों से कोई जीत हासिल नहीं की है. ऐसे में आज कोई एक टीम जीत की पटरी पर वापस लौटेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों का आमने-सामने रिकॉर्ड कैसा है?

हेड टू हेड में कौन आगे?

आंकड़ों की बात करें, तो लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है. इन दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अभी तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इनमें से 6 मुकाबले लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में अपने बुरे दौर से गुजर रही है. ऐसे में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना आसान नहीं होगा.

किस टीम का खत्म होगा सफर?

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के साथ ही किसी एक टीम का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो जाएगा. इन दोनों में से जो भी टीम मैत जीतेगी उसकी उम्मीदें बरकरार रहेंगी. खासकर अगर मुंबई इंडियंस अब एक भी हार बर्दाश्त नहीं कर सकती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कॉर्बिन बॉश, अल्लाह गजनफर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार. (इम्पैक्ट प्लेयर- रघु शर्मा)

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और मणिमरण सिद्धार्थ/जॉर्ज लिंडे. (इम्पैक्ट प्लेयर- दिग्वेश राठी)

Advertisement