Home > क्रिकेट > India vs Afghanistan Match Tickets: शुभमन गिल-केएल राहुल जिस मैच में खेलेंगे, उसके टिकट 250 रुपए में बिक रहे, ऐसे करें बुकिंग

India vs Afghanistan Match Tickets: शुभमन गिल-केएल राहुल जिस मैच में खेलेंगे, उसके टिकट 250 रुपए में बिक रहे, ऐसे करें बुकिंग

भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के टिकट जारी हो गए हैं. टिकट की शुरुआती कीमत सिर्फ 250 रुपये है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी, जबकि अफगानिस्तान की स्पिन चुनौती से निपटने के लिए टीम इंडिया ने खास तैयारी शुरू कर दी है.

By: Satyam Sengar | Published: June 2, 2026 5:31:12 PM IST



How to Book India vs Afghanistan Match Tickets: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के टिकटों की कीमतें जारी कर दी गई हैं. खास बात यह है कि एक टिकट खरीदने पर दर्शक पूरे पांच दिन का मैच देख सकेंगे. इस मैच के लिए टिकटों के प्राइस की शुरुआत 250 रुपए से शुरू हो रही है. बता दें कि फैंस District App पर जाकर मैच के लिए टिकट खरीद सकते हैं. वहां, आपको मैच टिकट के ऑप्शन पर जाना है और डिटेल्स भरकर टिकट बुक करनी है.

सबसे सस्ते टिकट की कीमत 250 रुपये रखी गई है. यह टिकट साउथ अपर टियर के ब्लॉक ए और बी के लिए होगा. अगर आप थोड़ा बेहतर व्यू चाहते हैं तो साउथ पवेलियन-ए का टिकट 2,000 रुपये और हरभजन सिंह पवेलियन-बी का टिकट 2,500 रुपये में मिलेगा. वहीं, जो लोग प्रीमियम सुविधा का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 4,000 रुपये से शुरू होंगे. इसके अलावा एसी लाउंज का टिकट 10,000 रुपये का है, जिसमें एयर कंडीशनर वाली सीट के साथ खाने-पीने की सुविधा भी मिलेगी.

ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू

रिपोर्ट्स के मुताबिक टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो चुकी है. ऐसे में फैंस जल्द से जल्द अपनी सीट बुक कर सकते हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम भी चंडीगढ़ पहुंच गई है और दोनों टीमें मंगलवार से अभ्यास शुरू करने वाली हैं. यह मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला सिर्फ दूसरा टेस्ट मैच होगा. भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. फैंस को उम्मीद है कि यह मुकाबला रोमांचक रहेगा.

अफगानिस्तान के स्पिनरों से निपटने की तैयारी

अफगानिस्तान की टीम अपने स्पिन गेंदबाजों के लिए जानी जाती है. इसी वजह से भारतीय टीम ने भी खास तैयारी शुरू कर दी है. बीसीसीआई ने कुछ नेट गेंदबाजों को टीम के साथ जोड़ा है, ताकि बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ बेहतर अभ्यास कर सकें. इन गेंदबाजों में औकिब नबी डार, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, गुरजपनीत सिंह, प्रिंस यादव और सारांश जैन शामिल हैं. वहीं, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल थोड़ा आराम दिया जा सकता है.

Tags:
Advertisement