Hardik Pandya: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने बाकि करियर के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाने के मकसद से बेंगलुरु शिफ्ट हो गए हैं. ऐसा करने वाले वो भारत के पहले जाने-माने क्रिकेटर बन गए हैं. इसकी चर्चा इसलिए भी कि जा रही है क्योंकि भारत के सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी आम तौर पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चोट के रिहैबिलिटेशन, फिटनेस अससेमेंट या नेशनल कैंप के लिए जाते हैं.
घनसोली में किया है ज्यादातर समय ट्रेनिंग
पांड्या असल में गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने पिछले दस सालों में ज्यादातर समय मुंबई में रहकर और ज्यादातर अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस की घनसोली में ट्रेनिंग करते हुए बिताया है.
इंग्लैंड दौरे से बाहर
32 साल के खिलाड़ी जो अभी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से बाहर हो गए थे. पांड्या ने पिछले छह महीनों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी समय बिताया है.
COE के पास ली है प्रॉपर्टी
बीसीसीआई एक सोर्स ने पीटीआई को नाम ना बताने के शर्त पर बताया कि ‘ हार्दिक पहले ही परमानेंटली बेंगलुरु शिफ्ट हो चुके हैं. उन्होंने शहर के बाहरी इलाके में सेंटर ऑफ एकेसीलेंस के पास एक प्रॉपर्टी किराए पर ली है”. वह पहले ऐसे क्रिकेटर होंगे जो अपने करियर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना परमानेंट ट्रेनिंग बेस बनाएंगे.
मुंबई से क्यों बाहर जाना चाहते थे हार्दिक?
सोर्स ने आगे कहा कि ‘हार्दिक मुंबई से बाहर जाना चाहते थे क्योंकि ट्रेनिंग के लिए हर दिन लोअर परेल वाले घर से आना-जाना प्रॉब्लम बन गया था. एक सेंट्रली कॉन्ट्रेक्टेड खिलाड़ी होने की वजह से उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इंजरी मैनेजमेंट से लेकर स्किल्स ट्रेनिंग तर हर तरह की फैसिलिटी मिलती है. इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया कि जब भी वह आईपीएल स्टेट या नेशनल ड्यूटी पर नहीं होंगे, तो वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परमानेंट बेस बनाएंगे’.
सोर्स ने आगे कहा कि “यहां तक कि जब वह स्किल वर्क करते हैं, जैसे सीओई द्वारा हायर किए गए नेट बॉलर्स के खिलाफ बैटिंग करना, तो हार्दिक उन्हें अपनी जेब से पेमेंट करते हैं.” अगर भारतीय टीम में उनकी वापसी की बात करें तो हार्दिक पांड्या का रिहैबिलिटेशन अभी भी चल रहा है. उन्होंने पर्सनल काम के लिए कुछ दिनों का ब्रेक लिया था. लेकिन उम्मीद है कि वह एक या दो दिन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में वापस आ जाएंगे.
भारतीय टीम में कब होगी वापसी?
यह साफ नहीं है कि अगर उन्हें रिटर्न-टू-प्ले प्रोटोकॉल पूरा करने पर फिट घोषित किया जाता है, तो उन्हें इंग्लैंड टूर के तुरंत बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20I सीरीज के लिए चुना जाएगा या नहीं.