संजू सैमसन और ईशान किशन भी थे दावेदार
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव ने 270 रन बनाए. उनका औसत 20.77 रहा, जो 2017 के बाद उनका सबसे खराब प्रदर्शन माना गया. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि गौतम गंभीर शुरुआत में संजू सैमसन और ईशान किशन को टी20 कप्तानी के लिए संभावित विकल्प मानते थे. दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व कौशल और अनुभव पर चर्चा हुई थी. हालांकि, अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर का जोरदार समर्थन किया. उनका मानना था कि यदि आईपीएल प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड को आधार बनाया जाए तो श्रेयस अय्यर सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं.
आखिर क्यों चुने गए श्रेयस अय्यर?
रिपोर्ट के अनुसार, बाद में गौतम गंभीर और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हुई. इसके बाद गंभीर और अगरकर दोनों श्रेयस अय्यर के नाम पर सहमत हो गए. श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी, लगातार अच्छा प्रदर्शन और आईपीएल में सफल कप्तानी उनके पक्ष में सबसे बड़ा कारण बने. रिपोर्ट अगर सही साबित होती है तो यह दिखाती है कि गौतम गंभीर टीम के हित में बड़े और कठिन फैसले लेने से पीछे नहीं हटते.