19
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मंगलवार को धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस मैच में आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और 20 ओवर में 254/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. आरसीबी की जीत के बाद अनन्या बिड़ला का पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
आदित्य बिड़ला ग्रुप की सदस्य अनन्या बिड़ला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आरसीबी की जीत देखने के लिए मौजूद रहीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट किया: “क्या शानदार जीत है. @royalchallengers.bengaluru को बधाई. आज का दिन वाकई प्रेरणादायक था. हम फाइनल के लिए तैयार हैं.”
मैच का हाल कैसा रहा
आरसीबी की ओर से कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन नेतृत्व का परिचय दिया और नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में आक्रामकता और संयम दोनों देखने को मिला, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है, जो टीम के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. आरसीबी के प्रदर्शन में कप्तान रजत पाटीदार का योगदान सबसे अहम रहा. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम को संभाला और तेज़ रन बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की.

टीम का संतुलित प्रदर्शन और फाइनल की तैयारी
उनके साथ बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक और मुख्य कोच एंडी फ्लावर की रणनीति का भी बड़ा योगदान रहा. टीम प्रबंधन ने पाटीदार के खेल में लगातार सुधार पर जोर दिया, जिसका असर मैदान पर साफ दिखाई दिया. आरसीबी के क्रिकेट निदेशक मो बौबट ने मैच के बाद कहा कि रजत पाटीदार ने पिछले कुछ वर्षों में अपने खेल पर काफी मेहनत की है. वे हर तरह की गेंद को बेहतर तरीके से खेलते हैं और उनका आत्मविश्वास टीम के लिए प्रेरणा बन चुका है. आरसीबी के बल्लेबाजों ने जहां रिकॉर्ड तोड़ स्कोर बनाया, वहीं गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को बड़ा स्कोर बनाने का कोई मौका नहीं दिया.