Home > क्रिकेट > IPL में किसके सिर सजेगा ऑरेंज कैप? एबी डिविलियर्स के दोस्त ने बताया नाम, अब तक 400 से ज्यादा रन ठोक चुका…

IPL में किसके सिर सजेगा ऑरेंज कैप? एबी डिविलियर्स के दोस्त ने बताया नाम, अब तक 400 से ज्यादा रन ठोक चुका…

IPL 2026 Orange Cap: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतने के मजबूत दावेदार हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की. आइए जानते हैं कि ग्रेम ने और क्या क्या कहा.

By: Satyam Sengar | Last Updated: May 13, 2026 4:36:13 PM IST



IPL 2026 Orange Cap: आईपीएल में कई क्रिकेटर्स कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऑरेंज कैप कौन सा खिलाड़ी अपने घर ले जाएगा ये तो बाद में ही पता चलेगा. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व के कप्तान और एबी डिविलियर्स ग्रीम स्मिथ ने अभिषेक शर्मा को आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप जीतने का सबसे मजबूत दावेदार बताया है. उन्होंने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज के पास टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का बेहतरीन मौका है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी भी इस रेस में पीछे नहीं हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
अभिषेक शर्मा ने इस सीजन 11 मैचों में 475 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 440 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 236.55 है, जो इस उम्र में बेहद खास उपलब्धि मानी जा रही है. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ पहले और केएल राहुल 477 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं. ग्रीम स्मिथ ने कहा कि ओपनिंग बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिलता है.

अभिषेक शर्मा के ऑरेंज कैप जीतने की संभावना अधिक

इसी वजह से अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप जीतने की संभावना अधिक है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक बिना डर के बल्लेबाजी करते हैं और मैदान के हर हिस्से में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. उधर, पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने वैभव सूर्यवंशी की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव बड़े गेंदबाजों के सामने बिल्कुल नहीं घबराते. वैभव ने जसप्रीत बुमराह, जॉश हेजलवुड और अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी बेखौफ बल्लेबाजी की है.

ऑरेंज कैप की रेस हुई रोमांचक

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की यह दौड़ अब और रोमांचक हो गई है. एक ओर अनुभवी अभिषेक शर्मा हैं, तो दूसरी ओर युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी. आने वाले मैचों में यह देखना दिलचस्प होगा कि सबसे ज्यादा रन बनाने का यह सम्मान आखिर किस बल्लेबाज के नाम होता है. उम्मीद है कि फाइनल के बाद ही यह क्लियर हो पाए कि ऑरेंज कैप का ताज किसके सिर पर सजेगा.

Advertisement