Home > क्राइम > पति के सामने देखते-देखते खूबसूरत पत्नी हो गई गायब! 10 मीटर खेत के अंदर 4 लड़कों ने कर दिया कांड; चीखें तक सुनाई नहीं दीं

पति के सामने देखते-देखते खूबसूरत पत्नी हो गई गायब! 10 मीटर खेत के अंदर 4 लड़कों ने कर दिया कांड; चीखें तक सुनाई नहीं दीं

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पति के सामने ही महिला को बंधक बनाया और फिर खेत में लेकर दुष्कर्म किया.

By: JP Yadav | Published: July 9, 2026 5:19:23 AM IST



छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने सामने आया है. पति के साथ बाजार गई महिला को यह नहीं पता था कि उसके साथ कुछ घंटों बाद दरिंदगी होने वाला है. वापसी में पति ने जमकर शराब पी. रास्ते में शराब का नशा इस कदर उस पर हावी हो गया वह सड़क किनारे लेटा और फिर नशे की हालत में सो गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे लड़कों ने महिला को अकेले देखकर उसे नजदीक के खेत में ले गए. इसके बाद 4 युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान लड़कों ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे उसकी चीखें खेत से बाहर नहीं आ सकें.

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में पति की नींद टूटी को वह पत्नी को तलाशने लगा, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई. युवकों के चंगुल से निकली महिला ने हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास शिकायत की. इसके बाद महिला की शिकायत पर और शिनाख्त के आधार पर 4 आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.  

पूरा मामला छत्तीसगढ़ जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है. घटना 27 जून की बताई जा रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी दोपहर बाद 3 बजे के आसपास बाजार गए थे. खरीदारी के बाद देर शाम अपने गांव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में पति ने ठेके से शराब खरीदी और बीच-बीच में पीता रही. वहीं, शराब के नशे में वह रास्तों में सड़क किनारे सो गया.  

घटना से लोगों में गुस्सा

इसका फायदा उठाकर चार युवक महिला को जबरन पास के एक खेत में ले गए. यहां पर उन्होंने मुंह दबाया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. वहीं इस घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है. उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Canada Jail Officer Case: जालंधर की लेडी अफसर ने जेल में कैदी से बनाए ‘संबंध’ किए और भी कई गलत काम; पंजाब तक मचा हड़कंप

चार युवकों ने पहले ही दबा दिया था मुंह

पीड़ितों के चंगुल से निकली पीड़ित महिला ने हिम्मत जुटाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. महिला ने पुलिस को बताया कि पति सड़क किनारे आराम कर रह थे और इसी दौरान उन्हें हल्की नींद आ गई. चार युवक आए और उन्होंने पहले मुंह दबा दिया, जिससे वह चीख नहीं पाई. इसके बात लड़के उसे खेत में लेकर गए. कुल मिलाकर पति के सामने ही महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें:  नहाने गई बहू से बोला खोलो बाथरूम का दरवाजा, नहीं मानी तो बन गया दरिंदा और तोड़ डाला

जुटाए जा रहे साक्ष्य

उधर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. उधर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें:  Farrukhabad News: पति बुलाता है खूबसूरत युवतियां; पत्नी के सामने बनाता है संबंध; शहर के लोगों के पास पहुंचा वीडियो!

Advertisement