Home > छत्तीसगढ़ > Dongargarh Wild Boar Attack: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल; गांव में दहशत का माहौल

Dongargarh Wild Boar Attack: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, 10 घायल; गांव में दहशत का माहौल

Dongargarh Wild Boar Attack: डोंगरगढ़ ब्लॉक के कोहलाकसा गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने हमला किया, लगभग 10 लोग घायल हुए, गांव में दहशत फैल गई.

By: Preeti Rajput | Published: May 5, 2026 1:04:12 PM IST



Dongargarh Wild Boar Attack: डोंगरगढ़ ब्लॉक के एलबी नगर क्षेत्र के कोहलाकसा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तड़के सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सुवर ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में करीब 10 ग्रामीण घायल हो गए, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है.

तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे गांववालें 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण रोज की तरह सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, तभी अचानक जंगली सुवर ने हमला कर दिया. हमले में 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया है.

10 ग्रामीण हुए घायल 

घायलों में कोहलाकसा निवासी फूलबाई को सीने और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. अन्य घायलों का इलाज जारी है. घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग जंगल जाने से कतरा रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement