Chhattisgarh News: राजनांदगांव जिले में समाज सेविका और पद्मश्री सम्मान से सम्मानित फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, सुकुलदैहान निवासी फूलबासन बाई यादव को चार आरोपियों ने एक दिव्यांग से मुलाकात के बहाने घर से बाहर बुलाया. इसके बाद आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया और उनका मुंह कपड़े से बांधकर फरार होने की कोशिश की.
अपहरण की कोशिश नाकाम
घटना के दौरान चिखली चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही पुलिस की नजर एक संदिग्ध कार पर पड़ी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और फूलबासन बाई यादव को सुरक्षित छुड़ा लिया. घटना के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सुकुलदैहान चौकी लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस की सतर्कता से टली वारदात
घटना की सूचना मिलते ही महापौर मधुसूदन यादव भी थाने पहुंचे. वहां फूलबासन बाई यादव उन्हें देखकर भावुक हो गईं. पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई, जिससे इलाके में राहत का माहौल है.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.