Home > क्राइम > Chhattisgarh Crime: अश्लील वीडियो से… महिला का था युवक से नाजायज रिश्ता, फिर रात में संबंध बनाने के लिए घर बुलाया और हो गया कांड

Chhattisgarh Crime: अश्लील वीडियो से… महिला का था युवक से नाजायज रिश्ता, फिर रात में संबंध बनाने के लिए घर बुलाया और हो गया कांड

Kawardha Crime: अवैध संबंध में युवक की हत्या के बाद महिला, उसके पति और देवर ने शव को बोरी में भरकर खेत में फेंक दिया. खेत से तेज बदबू आने पर लोगों ने इसकी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला.

By: Hasnain Alam | Published: June 3, 2026 3:22:11 PM IST



Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक युवक की हत्या के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है, जहां युवक की लाश एक खेत में बंधी हुई बोरी में मिली थी. पुलिस ने इस हत्या के मामले में महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक युवक का महिला के सा​थ अवैध संबंध था. युवक महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल करता था. यही नहीं उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके सा​थ कई बार जबरन संबंध भी बनाए.

बताया जा रहा है कि वारदात की रात भी उसने महिला पर संबध बनाने का दबाव बनाया. इससे परेशान होकर महिला ने उसे अपने घर बुलाया, जहां सरिया मोड़ने वाले भारी पाना से सिर पर हमला कर दिया. इससे युवक की मौत हो गई.

तेज बदबू पर लोगों ने दी पुलिस को सूचना

युवक की मौत के बाद महिला, उसके पति और देवर ने शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के पास फेंक दिया. खेत से तेज बदबू आने पर लोगों ने इसकी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और बोरी खोलने पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला.

शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे. पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान बैहरसरी निवासी 23 साल के कोमल वर्मा के रूप में हुई.

28 मई को घर से निकला था युवक

पुलिस को जांच में पता चला कि कोमल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है. कोमल 28 मई 2026 को घर से निकला था, लेकिन लौटा नहीं. अगले दिन उसके घरवालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने कोमल की आखिरी लोकेशन और कॉल डिटेल की जांच की.

इसमें पता चला कि उसकी मंदाकिनी वर्मा से लगातार बातचीत हो रही थी. इसी आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और मामले के अहम सुराग जुटाए. पुलिस ने संदेह के आधार पर मंदाकिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

आपत्तिजनक वीडियो से करता था ब्लैकमेल

पूछताछ में आरोपी महिला मंदाकिनी वर्मा ने बताया कि कोमल वर्मा उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और दबाव बनाकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध भी बनाया.

पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें बैहरसरी गांव के रहने वाले रामस्नेही वर्मा, उसकी पत्नी मंदाकिनी वर्मा और रामस्नेही का भाई रूपेश वर्मा शामिल हैं. साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement