Home > छत्तीसगढ़ > Dongargarh Police Raid: डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

Dongargarh Police Raid: डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर पुलिस की रेड, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

Dongargarh Police Raid: राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में पुलिस ने देर रात फार्म हाउस पर छापेमारी कर हुक्का पार्टी कर रहे 6 युवकों को पकड़ा. सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

By: Preeti Rajput | Published: May 7, 2026 2:12:16 PM IST



Dongargarh Police Raid: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी क्रम में डोंगरगढ़ पुलिस ने देर रात अड्डेबाजी चेकिंग अभियान चलाते हुए एक फार्म हाउस में दबिश दी, जहां कुछ युवक हुक्का पार्टी करते पाए गए. पुलिस ने मौके से 6 युवकों को संदिग्ध अवस्था में हुक्का का सेवन करते हुए पकड़ा. इसके बाद सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई.

हुक्का पार्टी कर रहे थे युवक 

जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी केसरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई. पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक एकत्र होकर हुक्का पार्टी कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी.

कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की

दबिश के दौरान पुलिस ने विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद को पकड़ा. मौके से हुक्का सामग्री भी बरामद की गई. पुलिस ने सभी युवकों को समझाइश देते हुए उनके खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की. डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल बनाए रखने के लिए अड्डेबाजी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बना रहे.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement