Congress Protests: बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने बलरामपुर जिला मुख्यालय में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. साप्ताहिक बाजार परिसर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया.
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य सामग्री, पेट्रोल-डीजल और घरेलू उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है. महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई.
पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा
कांग्रेस जिला हरिहर प्रसाद यादव अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के खिलाफ पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा और जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा. वहीं महिला कांग्रेस की मधु गुप्ता ने कहा कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों का सबसे ज्यादा असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ा है, जिससे घरेलू बजट संभालना मुश्किल हो गया है. कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.