Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. इसके तहत आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी.
इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार सरकारी कर्मचारियों और 1 लाख 50 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा. महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत में वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह तथा 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा.
‘हमारी सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील’
सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है. दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही उनके परिवारों में त्योहार की खुशियों और उल्लास को बढ़ाएगा.