Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसके बाद एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, जानकारी सामने आ रही है कि एक महिला बस छूटने के बाद अन्य वाहनों का इंतजार कर रही थी. तभी 4 युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कोरिया जिले की रहने वाली है और चांदनी थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार से मिलने आई थी.
पीड़िता ने मामला कराया दर्ज
बताया जा रहा है कि घर लौटने के दौरान उसकी बस छूट गई और वह सड़क किनारे किसी दूसरे वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी मौके का फायदा उठाते हुए 4 युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद पीड़िता ने कोरिया जिले में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद मामले को चांदनी थाना को ट्रांसफर कर दिया गया क्योंकि घटना उसी इलाके में हुई थी.
यह भी पढ़ें – चाय दुकान में बैठी छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट, फिर जो हुआ…
चारों आरोपी गिरफ्तार
चांदनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और बाद में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें – आधी रात महिला ग्राम प्रधान के कमरे से आने लगीं आवाजें, बगल से निकली खूबसूरत लड़की ने खोल दिया खतरनाक राज़