Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें कालीबाड़ी में कल देर रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करने पर 7 लोग बड़ी मुसीबत में पड़ गए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू में ग्रुप को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए मनाया. लेकिन थोड़ी देर बाद ही तेज संगीत के बारे में एक और शिकायत मिली.
जब पुलिस दोबारा उस स्थान पर आई तो वहां मौजूद युवक-युवतियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की, धक्का-मुक्की की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी. बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं.
पुलिस ने 3 युवती और 4 युवकों को किया गिरफ्तार
इस पूरे मामले पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 युवतियों और 4 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 2 अगस्त की बताई जा रही है. जहां सुबह के करीब 3 बजे युवक-युवतियां पार्टी कर रहे हे. जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को शिकायत की और कहा कि गांधी नगर के कालीबाड़ी इलाके में प्रताप टंडी के घर की छत पर तेज साउंड सिस्टम के साथ हो रही एक हंगामेदार बर्थडे पार्टी की सूचना मिली. शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ग्रुप को समझाने के बाद साउंड सिस्टम बंद करवा दिया.
यह भी पढ़ें – AI से तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 5 लाख रुपये और फिर करने लगा…
एक बार फिर तेज आवाज में बजाने लगे साउंड सिस्टम
कुछ समय के बाद उसी जगह पर फिर से तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजने की शिकायत मिली. पुलिस मौके पर लौटी. आरोप है कि जब पुलिस ने संगीत बंद करने और ग्रुप को समझाने की कोशिश की तो वहां मौजूद युवक-युवतियों ने बदतमीजी शुरू कर दी. आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इसके कारण सरकारी काम में बाधा पड़ी और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं.
यह भी पढ़ें – मुंह खोला तो पेट काट दुंगा, दो मासूम बहनों के साथ हैवानियत कर; 65 साल के मुस्लिम पड़ोसी ने ऐसे कराया बच्चियों का मुंह बंद