Home > क्राइम > प्रेम संबंध में बेवफाई के डर से प्रेमी बना हत्यारा, प्रेमिका को ऐसे सुलाया मौत की नींद, फिर तालाब में फेंका शव

प्रेम संबंध में बेवफाई के डर से प्रेमी बना हत्यारा, प्रेमिका को ऐसे सुलाया मौत की नींद, फिर तालाब में फेंका शव

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक तालाब में युवती की लाश मिली थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है. प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी थी.

By: Sohail Rahman | Published: August 6, 2026 9:36:18 AM IST



Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की WRS कॉलोनी के तालाब में एक युवती की लाश मिली थी. इस मामले को पुलिस ने सुलझा दिया है. मृतका की पहचान टिकरापारा की रहने वाली नंदनी जैन के तौर पर हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि उसके बॉयफ्रेंड ने रिश्ते में झगड़े और बेवफाई के शक के चलते गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और फिर लाश को तालाब में फेंककर भाग गया.

पुलिस ने इस मामले में आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र का है.

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

पुलिस की जांच में पता चला कि नंदनी जैन और आरोपी करण टांडी (23) की मुलाकात करीब 4 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई ती. उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, वे लंबे समय तक संपर्क में रहे और कुछ समय तक साथ भी रहे. बाद में नंदनी अलग रहने लगी. जिसकी वजह से उसके चरित्र पर शक करने लगा. इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

तालाब में मिली थी लाश

पुलिस के मुताबिक, 3 अगस्त, 2026 की शाम को नंदिनी WRS कॉलोनी में सोलापुरी माता मंदिर के पास आरोपी से मिलने गई थी. करण शाम करीब 6:00 बजे पहुंचा और उसे इलाके के पीछे पानी भरे खेत में ले गया. वहां दूसरे युवकों के साथ उसके कथित रिश्तों को लेकर बहस हुई. जब नंदिनी ने आरोपों से इन्कार किया तो आरोपी गुस्से में आ गया.

आरोपी ने क्या बताया?

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने पहले नंदिनी के मुंह में उसका दुपट्टा ठूंसा और फिर उसी दुपट्टे से उसका गला कसकर घोंट दिया. इसके बाद उसकी मौत पक्की करने के लिए उसने उसका सिर पानी भरे खेत में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

स्थानीय लोगों ने तालाब में देखा शव

4 अगस्त को स्थानीय लोगों ने तालाब में युवती की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस अपनी पूरी टीम मौके पर पहुंचे. घटनास्थल की जांच में महिला की गर्दन पर चोट और दबाव के स्पष्ट निशान मिले, जिससे हत्या का मामला होने के संकेत मिले. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने हत्या की पुष्टि की. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement