Home > क्राइम > बंद कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश दी तो आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष; फिर जो हुआ…

बंद कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दबिश दी तो आपत्तिजनक हालत में मिले महिला-पुरुष; फिर जो हुआ…

Chhattisgarh crime: छत्तीसगढ़ के 2 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. इन दोनों ऑपरेशन में 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है.

By: Sohail Rahman | Published: August 1, 2026 7:52:21 PM IST



Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 जगहों पर अलग-अलग निजी कमरों में देह व्यापार चल रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि साइबर थाना पुलिस, कोतवाली पुलिस और जुटमिल पुलिस की एक संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक में एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के 2 अड्डों का भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन के दौरान 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

इसके अलावा, पुलिस ने लालटंकी दानीपारा से 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 और POCSO अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पहला ऑपरेशन कहां हुआ?

पहला ऑपरेशन कोतवाली पुलिस स्टेशन के इलाके में लालटंकी दानीपारा में हुआ. पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी शर्मा के घर पर देह व्यापार के मकसद से महिलाओं को लाया जा रहा है. सूचना की पुष्टि करने के लिए पुलिस ने 1500 रुपये लेकर एक नकली ग्राहक को घर भेजा. पहले से तय सिग्नल मिलने पर सीएसपी और साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर की अगुवाई में संयुक्त टीम ने घर पर छापा मारा. मौके पर घर की संचालिका लक्ष्मी शर्मा (46) और एक ग्राहक ऋषभ शर्मा (24) मिले. तलाशी के दौरान दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं. इसके अलावा, पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की.

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान लक्ष्मी शर्मा ने पिछले एक-दो साल से वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को घर लाने की बात कबूल की।. लक्ष्मी शर्मा और ऋषभ शर्मा के खिलाफ PITA अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 और POCSO अधिनियम की धारा 14 के तहत कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें – AI से तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 5 लाख रुपये और फिर करने लगा…

दूसरा ऑपरेशन कहां हुआ?

दूसरा ऑपरेशन मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक पर किया गया. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस और जुटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने सुनीता मेहेर के घर पर छापा मारा. यहां भी पुलिस ने पहले एक नकली ग्राहक भेजा और सिग्नल मिलने के बाद कार्रवाई की. मौके पर घर की संचालिका सुनीता मेहर (48) और अभय सिंह (42) मिले. पुलिस के अनुसार, दोनों आपत्तिजनक हालत में पाए गए. तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. पूछताछ के दौरान, घर पर मौजूद दूसरी महिलाओं ने बताया कि वे सुनीता मेहर के बुलावे पर वहां आई थीं.

सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ ‘अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम’ की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने ‘लालटंकी’ ऑपरेशन के दौरान बचाई गई दो नाबालिग लड़कियों को अपनी सुरक्षा में लिया और उनकी काउंसलिंग का इंतजाम किया। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया.

एसएसपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंह का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बिना रुके जारी रहेगी. अनैतिक व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें – मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आया था छात्र, चेकअप के बहाने बंद कमरे में ले लिया डॉक्टर, फिर गले लगाकर…

Advertisement