Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक पुरुष डॉक्टर पर एक छात्रा ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी डॉक्टर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस जनरल फिजिशियन का नाम डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर बताया जा रहा है. इस पूरे मामले पर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 साल का नाबालिग एक दोस्त के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आरोपी डॉक्टर के पास गया था.
चेकअप के बहाने डॉक्टर उसे एक अलग कमरे में ले गए. आरोप है कि डॉक्टर ने नाबालिग के साथ गलत हरकत की, उसके निजी अंग को छुआ और उसे गले लगाया.
बुरी तरह सहम गया नाबालिग
इस घटना के बाद नाबालिग बुरी तरह सहम गया था. उसने पहले अपने दोस्तों को बताया और फिर अपने परिवार को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. बेटे की बात सुनकर परिवार तुरंत पद्मनाभपुर थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. नाबालिग के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने डॉ. सुधीर कुमार हिसीकर को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें – खाना न मिलने पर उतार देता था मौत के घाट, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे… भारत के सबसे रहस्यमयी सीरियल किलर की कहानी रोंगटे खड़े कर…
आरोपी डॉक्टर पहले भी जा चुका जेल
इसके अलावा, पुलिस के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी डॉक्टर पहले भी अवैध गर्भपात के मामले में जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को देख रही है. आरोपी डॉक्टर मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला है और उनके पास आयुर्वेदिक मेडिसिन (BAMS) की डिग्री है. उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और अंडा गांव में संविदा पर काम कर रही है. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि यह कपल सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर का भी संचालन करते हैं. पुलिस अब इस एडॉप्शव सेंटर से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच करेगी.
यह भी पढ़ें – खाकी शर्मसार! जन्मदिन के बहाने बुलाया, फिर बंधक बनाकर… SAF जवानों ने नाबालिग को बनाया शिकार