Home > क्राइम > मामूली विवाद में बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट

मामूली विवाद में बना खून का प्यासा, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर में मामूली विवाद के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस इस मालमे की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

By: Sohail Rahman | Published: July 30, 2026 2:43:02 PM IST



Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मामूली विवाद के बाद एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा के रहने वाले धन्नू ठाकुर (उम्र लगभग 33 साल) मंगलवार रात अपने इलाके में थे.

मामूली विवाद को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे एक मामूली बात पर विवाद हो गया. मामला काफी तेजी से बढ़ गया और एक ही परिवार के लोगों ने धारदार हथियारों से उन पर जबरदस्त हमला कर दिया. उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें – Datia UpChunav voting 2026 Live Update: दतिया उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक हुए 48.91 प्रतिशत मतदान

पुलिस हत्या के मकसद की कर रही जांच

पुलिस अभी हत्या के मकसद की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है. इस पूरे मामले पर चश्मदीदों के बयान लिए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. हत्या के असली मकसद और आरोपियों की भूमिका के बारे में पूछताछ जारी है. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. मामले के संबंध में आधिकारिक बयान और आगे की जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें – Bankipur By-Election 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, EVM को लेकर हुआ विवाद, प्रशांत किशोर ने की अधिकारी से बात

Tags:
Advertisement