Home > क्राइम > चाय दुकान में बैठी छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट, फिर जो हुआ…

चाय दुकान में बैठी छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश, विरोध करने पर की मारपीट, फिर जो हुआ…

Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चाय की दुकान पर अपनी दोस्तों के साथ बैठी छात्रा को जबरन किस करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

By: Sohail Rahman | Published: August 4, 2026 12:52:34 PM IST



Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसके बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक कॉलेज छात्रा के साथ सरेआम अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोपी ने छात्रा को जबरन चूमने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि वे सब चाय की दुकान पर दोस्तों के साथ कैरम खेल रही थी.

जब उसने इस कृत्य का विरोध किया तो उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली है और पढ़ाई के सिलसिले में भिलाई के स्मृति नगर इलाके में रहती है. 31 जुलाई को वह मॉडल टाउन में शनि मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर अपने दोस्तों के साथ बैठी थी. इसी दौरान हेमंत क्षत्री नाम क एक युवक वहां पहुंचा और अश्लील हरकत करते हुए छात्रा को जबरन ‘किस’ करने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. छात्रा की शिकायत पर स्मृति नगर पुलिस ने शनिवार को हेमंत क्षत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें –  एक्टर विजय की गर्लफ्रेंड के खिलाफ की टिप्पणी, उदयनिधि स्टालिन को उठा ले गई पुलिस

वीडियो हो रहा वायरल

भिलाई में ऐसी यह पहली घटना नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक युवती उस व्यक्ति का सामना करती दिख रही थी जो उसका पीछा कर रहा था. वीडियो में आरोपी की पिटाई करते हुए युवती को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भिलाई में लड़कियां तुम जैसे लोगों की वजह से सुरक्षित नहीं हैं. तुम मेरा पीछा क्यों कर रहे हो? छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की घटनाओं ने भिलाई में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें – अभिजीत दीपके पाक एजेंट हैं! CJP ने उर्फी जावेद को प्रोटेस्ट में आने के लिए दिए 1 लाख रुपये? इंफ्लुएंसर ने किया चौंकाने वाला दावा

Advertisement