Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक को रेलवे कैंटीन में नौकरी दिलाने के बहाने 1 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई और जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई. इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जांच के बाद पुलिस ने मृतक के मामा और मामी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इस पूरे मामले पर मस्तूरी एसडीओपी डी. आर. धृतलहरे का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र में दर्ज मर्ग केस नंबर 40/26 से जुड़ा है.
जांच में हुआ खुलासा
पुलिस की जांच में जानकारी सामने आई है कि हिर्री निवासी राहुल साहू (22) ने रेलवे कैंटीन में नौकरी पाने के लिए अपने मामा इंद्र कुमार उर्फ भवानी वैष्णव और मामी अंबिका वैष्णव को 1 लाख 50 हजार रुपये दिए थे. जब नौकरी नहीं मिली तो उसने उनसे पैसे वापस मांगे. इसके जवाब में उस जोड़े ने उससे झगड़ा किया और पैसे देने से साफ इन्कार कर दिया.
यह भी पढ़ें – AI से तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 5 लाख रुपये और फिर करने लगा…
मामा-मामी ने दिया ये जवाब
जब शख्स ने अपने पैसे वापस मामगे तो इसके जवाब में मामा-मामी ने उससे झगड़ा किया और पैसे देने से इन्कार कर दिया, साथ ही धमकी दी कि अगर वह पैसे के लिए उन्हें परेशान करता रहा, तो वे उसे रेप के मामले (धारा 376 के तहत) में फंसा देंगे. इससे बहुत ज्यादा परेशान ओर प्रताड़ित होकर राहुल साहू ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जांच के दौरान आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत मिलने पर BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया; आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और बाद में जेल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें – प्राचार्य ने सहकर्मी पर संबंध बनाने का डाला दबाव, बीईओ-डीईओ से शिकायत के बाद नहीं हुई कार्रवाई तो पुलिस के पास पहुंची