Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल की एक महिला कर्मचारी ने स्कूल के प्रिंसिपल पर संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है. इसको लेकर महिला शिक्षिका ने बीईओ और डीईओ से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद थक हारकर पीड़िता ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.
जानकारी सामने आ रही है कि यह पूरा मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र में आने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल का है. पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसने बीईओ और डीईओ दोनों को इस मामले की जानकारी दी थी.
समझौता करने का डाला दबाव
बीईओ और डीईओ ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करने के बजाय विभागीय अधिकारियों ने उस पर शिकायत दबाने और समझौता करने का दबाव डाला. महिला की शिकायत ने विभागीय अधिकारियों के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें – खाना न मिलने पर उतार देता था मौत के घाट, बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे… भारत के सबसे रहस्यमयी सीरियल किलर की कहानी रोंगटे खड़े कर…
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. जानकारी सामने आ रही है कि प्रिंसिपल अनंत कुमार यादव के खिलाफ पहले भी मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पीड़िता ने प्रिसिंपल पर लगाया आरोप
विभागीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने के बाद पीड़िता ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसने प्रिंसिपल पर लगातार मानसिक रूप से परेशान करने और संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है.
डीएम और एसपी ने न्याय का दिलाया भरोसा
मामने की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें – एक ट्रैफिक चालान और सड़क पर हंगामा… रोड पर आत्मदाह करने लगा ऑटो ड्राइवर, कटा बवाल