77
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर बैठी गाय पर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है. इसमें एक काली कार गाय को कुचलते हुए निकलती दिखाई दे रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज हुआ. जानिए पूरा मामला.
कहां की है घटना?
यह पूरी घटना बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के विजयापुरम की है. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार गाय को कुचलते हुए निकलती दिखाई दे रही है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने बोला कि उस कार मालिक को तुरंत गिरफ्तार करो, उसने बहुत गलत किया. वहीं, अन्य यूजर्स ने कहा कि बेजुबानों के साथ ये अन्याय है. इसके अलावा और लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कार मालिक अरविंद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं, सरकंडा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह खबर भी पढ़ें: गुजरात के होटल में 33 महिलाओं के संग क्या कर रहे थे 43 युवक? जब खुला दरवाजा तो दिखा ऐसा नजारा, पुलिस रह गई हक्का-
यह खबर भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘छावा’ और ‘पीके’ को पछाड़ 800 करोड़ रुपये के पार
यह खबर भी पढ़ें: Punjab Chunav 2027: कौन हैं चेतन सिंह और हरमीत सिंह, अरविंद केजरीवाल से हुए नाराज; एक पर लगा दुष्कर्म का आरोप!